Delhi Today News: BJP सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका सुनवाई, दिल्ली में आज क्या है खास?

Delhi Today News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू की दी है। दिल्ली में आज भाजपा की दिल्ली चुनाव समिति की अहम बैठक हो सकती है। वहीं आप पार्टी आज भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीआर अंबेडकर के खिलाफ दिए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सकती है। कांग्रेस भी चुनाव को लेकर दिल्ली में कैंप कर रही है।

वहीं नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ सत्येंद्र जैन की मानहानि याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आपराधिक मानहानि का नोटिस जारी किया था। बांसुरी के खिलाफ यह याचिका आप नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर की गई थी। कोर्ट ने स्वराज को 20 दिसंबर को पेश होने के लिए बुलाया है।

Delhi Today News

सत्येंद्र जैन का दावा- एक टीवी इंटरव्यू में बांसुरी स्वराज ने दिया था विवादित बयान

हालांकि बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज खुद कोर्ट में पेश होंगी या फिर अपने वकील के माध्यम से पेश होंगी...इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं है। आज सत्येंद्र जैन और उनके दो गवाहों के बयान भी कोर्ट में दर्ज होने हैं।

सत्येंद्र जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है था कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Delhi News: आज संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन

आज संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है। आज लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा होने के आसार हैं। सदन में आज धक्का-मुक्की केस में हंगामा हो सकता है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है। इन धाराओं में चोट पहुंचाने के इरादे से काम करना, धक्का देना-डराना धमकाना शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+