Delhi Election 2025: वो 8 सीटें, जिन पर जीती थी भाजपा, AAP की वहां इस बार क्या है रणनीति?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अब भारतीय जनता पार्टी (AAP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस तैयारियों में लग गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए जहां आप ने सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा भी 25 दिसंबर तक पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी।
दिल्ली में आप इस बार 10 सालों की सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी इनकंबेंसी का सामना कर रही है। इसी वजह से आप पार्टी ने 21 सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों को टिकट ना देकर दूसरों पर भरोसा जताया है। आप ने अपनी चुनावी रणनीति भी इस बार पिछले चुनावों से अलग रखी है।

2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीती हुई 8 सीटों के लिए आप ने अलग रणनीति अपनाई है। आप ने इन सीटों के उम्मीदवार भी बदले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली की वो 8 सीटें, जिसपर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की वो 8 सीटें, जहां भाजपा ने 2020 में जीत दर्ज की थी?
🔴 1. लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा नेता अभय वर्मा बहुत ही कम वोटों के अंतर से जीते थे। अभय वर्मा को 65,462 वोट मिले थे। वहीं आप आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को 64,629 वोट मिले थे।
🔴 2. विश्वास नगर विधानसभा सीट
विश्वास नगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी के दीपक सिंघला को 16,457 वोटों से ओम प्रकाश शर्मा ने हराया था।
🔴 3. रोहतास नगर विधानसभा सीट
भाजपा ने रोहतास नगर विधानसभा सीट आप आदमी पार्टी से छीनी है। भाजपा के जीतेंद्र महाजन ने आम आदमी पार्टी की सरिता सिंह को 16 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।
🔴 4. गांधी नगर विधानसभा सीट
गांधी नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार वाजपेयी ने जीत दर्ज की थी। 2020 से पहले अनिल कुमार वाजपेयी 2015 के चुनाव में आप के टिकट पर चुनाव जीते थे।
🔴 5. घोंडा विधानसभा सीट
घोंडा विधानसभा सीट पर 2020 में भाजपा के अजय महावर जीते थे। आम आदमी पार्टी के श्रीदत्त शर्मा को अजय महावर ने 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
🔴 6. करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को 26 हजार वोटों से हराया था।
🔴7. रोहिणी विधानसभा सीट
रोहिणी विधानसभा सीट पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के राजेश नामा बंसीवाला को 12 हजार वोटों से हराया था।
🔴 8. बदरपुर विधानसभा सीट
बदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधुड़ी जीते थे। हालांकि जीत का अंतर 3,719 वोट था। आप आदमी पार्टी के राम सिंह बदरपुर विधानसभा सीट से हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications