दुर्घटना में घायल का निजी अस्पताल को करना ही होगा इलाज, केजरीवाल सरकार करेगी भुगतान
नई दिल्ली। दुर्घटना में घायल का इलाज करने से इनकार करने पर निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी है कि दुर्घटना में घायल का इलाज ना करने पर प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि घायल के इलाज पर आने वाला खर्च का बिल देने पर निजी अस्पताल को दिल्ली सरकार भुगतान करेगी।

घायल का निजी अस्पताल को करना होगा इलाज
इस मामले को लेकर दिल्ली के सीएम ने दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को निजी अस्पतालों की मीटिंग बुलाई, इस दौरान कहा गया कि इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई रोड एक्सिडेंट या एसिड अटैक का मामला सामने आता है या कोई बर्न इंजरी होती है तो उस हालत में पीड़ित का तुरंत इलाज बहुत जरूरी होता है।

सीएम केजरीवाल ने अस्पतालों को चेताया
कहा जाता है कि दुर्घटना में घायल शख्स को पहले एक घंटे के भीतर इलाज मिल जाए तो उस शख्स की जान बचने के आसार अधिक होते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम चाहते हैं कि ऐसे हादसों में जो भी पीड़ित हों उनको तुरंत मेडिकल की सुविधा मिले। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत घायल को अस्पताल ले जाएं।

तो.. निजी अस्पतालों का लाइसेंस भी हो सकता है रद्द
उन्होंने कहा कि अस्पताल चाहे कितना बड़ा हो, घायल के इलाज के सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि कोई अस्पताल अगर मना करता है तो दिल्ली सरकार उस अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने से भी नहीं हिचकेगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। दिल्ली सरकार ने स्कीम निकाली थी कि जो व्यक्ति दुर्घटना के शिकार को अस्पताल ले जाएगा, उसको 2 हजार रु पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे। अभी तक 2501 मामले आए मगर अस्पताल लेकर जाने वालों ने पुरस्कार लेने से मना कर दिया। अभी तक 100 से भी कम लोगों ने ये पुरस्कार लिया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications