दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 98%, केजरीवाल सरकार की इन कोशिशों का दिखा असर
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल 2015 के चुनाव में जनता से ये वादा किया था कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से भी बेहतर बनाया जाएगा। उस समय लोगों ने इस वादे को हल्के में लिया क्योंकि ये किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल था कि सरकारी स्कूल महंगे निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन इस वादे के पांच साल बाद यानी सोमवार को सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम से एक बार फिर साबित हो गया कि दिल्ली का शिक्षा सुधार मॉडल देश में सबसे बेहतर है।
Recommended Video
Coronavirus: Delhi में एक और Plasma Bank का उद्घाटन, Arvind Kejriwal ने की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

ऐसे बेहतर होता गया रिजल्ट-
- 2020- 98%
- 2019- 94.24%
- 2018- 90.6 %
- 2017- 88.2%
- 2016- 85.9%
दिल्ली के स्कूल देश में सबसे बेहतर क्यों हैं, इन 10 कारणों से जानिए-
- पिछले छह साल से दिल्ली का शिक्षा बजट सरकार के कुल बजट का 25 फीसदी है। जो देश में सबसे अधिक है।
- दिल्ली के स्कूलों में कक्षाओं की संख्या 17,000 से 37,000 हो गई है, यानि छह साल में दोगुनी।
- स्कूली वातावरण छात्रों को उबाऊ ना लगे और वो इसका आनंद ले सकें इसके लिए मॉर्डन इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जैसे- स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, लैब्स।
- दिल्ली के शिक्षकों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में प्रशिक्षित किया जाता है, जैसे कैंब्रिज, सिंगापुर और फिनलैंड में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
- सीएम केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से बच्चों, शिक्षकों और उनके माता-पिता से बातचीत करते हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी नियमित रूप से स्कूलों का दौरा करते हैं।
- शिक्षा सुधार में सलाहकारों की सहायता ली जाती है। ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई पूरी करने वाली आप विधायक आतिशी के नेतृत्व में इस ओर काफी काम किया गया है।
- निजी स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूलों में भी नियमित तौर पर पेरेंट टीचर मीटिंग होती है।
- पूर्व सैनिकों की एस्टेट मैनेजर के तौर पर नियुक्ति की गई है। जो हर सरकारी स्कूल का प्रबंधन देखते हैं।
- स्कूलों में इनोवेटिव प्रोग्राम चलाए जाते हैं। हाल ही में मिशन चुनौती और मिशन बुनियाद चलाया गया था।
- शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए मोबाइल टैबलेट्स जैसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। उच्च कक्षाओं में छात्रों को प्रोजोक्टर की मदद से पढ़ाया जाता है।
More From
-
CBSE 10th Results 2026: किस तारीख को आएगा परिणाम? क्या होता है रिजल्ट में दिए RL-UFM जैसे कोड्स का अर्थ? -
भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर दी जाएगी उम्र कैद की सजा -
दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications