दिल्ली की पहली महिला सीएम थीं सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित ने बनाया है रिकॉर्ड, तीसरी होंगी आतिशी
Delhi Chief Minister: नई दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहीं आतिशी अगली मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनेंगी। आतिशी अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे कद्दावर मंत्री रही हैं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का निकटतम सहयोगी और भरोसेमंद माना जाता है। हालाकिं उनसे पहले दिल्ली में 8 मुख्यमंत्री रहे हैं, जिसमे से दिवंगत हो चुकीं सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
दिल्ली की पहली महिला सीएम थीं सुषमा स्वराज, उपलब्धियों से भरा हुआ था राजनीतिक जीवन
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज अक्टूबर 1998 में सुषमा स्वराज ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। वह 12 अक्टूबर 1998 - 3 दिसम्बर 1998 तक केवल 52 दिन तक मुख्यमंत्री रहीं।
हालांकि, विधानसभा चुनाव हारने के बाद वह राष्ट्रीय राजनीति में लौट आईं। 1999 में उन्होंने बेल्लारी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। बाद में वह 2000 में राज्यसभा में लौटीं और मई 2004 तक सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहीं। उनकी राजनीतिक यात्रा में वे अप्रैल 1990 में सांसद बनीं और 1996 तक राज्यसभा में रहीं।

वे 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और अटल बिहारी वाजपेयी की तेरह दिवसीय सरकार के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पद संभाला। 12वीं लोकसभा के लिए दक्षिण दिल्ली से दोबारा निर्वाचित होने के बाद उन्होंने दूरसंचार मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। अप्रैल 2009 में सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनी गईं और वहां विपक्ष की उपनेता बनीं। बाद में विदिशा से लोकसभा के लिए चुनी गईं और विपक्ष की नेता के रूप में लालकृष्ण आडवाणी की जगह ली।
सुषमा स्वराज कई मामलों में अग्रणी रही हैं। वह राष्ट्रीय राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता, भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, महासचिव, प्रवक्ता और विपक्ष की नेता थीं। उल्लेखनीय है कि वह एकमात्र महिला सांसद हैं जिन्हें उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार मिला और उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत दोनों से चुनाव लड़ा।
यह भी पढ़ें CRISIL Report: शाकाहारी थाली की कीमत 8%, मांसाहारी थाली की कीमत 12 फीसदी घटी, जानिए वजह
उन्होंने अपने छात्र जीवन के दौरान आपातकाल के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चलाया और जुलाई 1977 में हरियाणा में भाजपा-लोकदल गठबंधन के हिस्से के रूप में चौधरी देवी लाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं। 27 वर्ष की आयु में, उन्होंने 1979 में जनता पार्टी (हरियाणा) के अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया। 14 फरवरी 1952 को अंबाला में उनका जन्म हुआ था। 6 अगस्त 2019 को 67 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री थीं शीला दीक्षित, जिन्होंने दिल्ली को बनाया वर्ल्ड क्लास सिटी
शीला दीक्षित के नाम सबसे लम्बे समय तक दिल्ली की सीएम रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था. किन्तु अगस्त, 2014 में उन्होंने इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। 2019 के आम चुनावों के समय शीला दीक्षित दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष थीं। कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं शीला दीक्षित का 20 जुलाई, 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

उनका कार्यकाल में दिल्ली ने खुद को संवारा था,इसलिए वह समय हमेशा याद रखा जाएगा। शीला दीक्षित ने 15 साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली को "विश्व स्तरीय शहर" में बदल दिया था। बहुत सारी परियोजनाएं उनके समय में ही शुरू की गईं थीं। उन्होंने दिल्ली में बड़े अस्पतालों का निर्माण, अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की पहल, बिजली का निजीकरण, एसी बसों का संचालन और राष्ट्रमंडल खेलों का सफल आयोजन समेत कई विकास के काम किए। शीला दीक्षित के कार्यकाल में ही दिल्ली के एक बड़े हिस्से तक मेट्रो रेल सेवा पहुंच गई ।
यह भी पढ़ें क्या बिहार में ट्रेन के इंजन से हो रही है खेती? जानिए वायरल तस्वीर का सच
दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची पर नजर डालिए
(1) चौधरी ब्रह्म प्रकाश
नांगलोई 17 मार्च 1952 - 12 फ़रवरी 1955
(2 साल, 332 दिन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(2) गुरुमुख निहाल सिंह
दरिया गंज 12 फ़रवरी 1955 - 1 नवम्बर 1956
(1 साल, 263 दिन)
पद समाप्त, 1956-93
(3) मदन लाल खुराना
मोती नगर 2 दिसम्बर 1993 - 26 फ़रवरी 1996
(2 साल, 86 दिन) भारतीय जनता पार्टी
(4) साहिब सिंह वर्मा
शालीमार बाग 26 फ़रवरी 1996 - 12 अक्टूबर 1998
(2 साल, 228 दिन)
(5) सुषमा स्वराज
कोई नहीं 12 अक्टूबर 1998 - 3 दिसम्बर 1998
(52 दिन)
(6) शीला दीक्षित
नई दिल्ली 3 दिसम्बर 1998 - 28 दिसम्बर 2013
(15 साल, 25 दिन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(7) अरविन्द केजरीवाल
नई दिल्ली 28 दिसम्बर 2013 - 14 फ़रवरी 2014
(49 दिन) आम आदमी पार्टी
- राष्ट्पति शासन
15 फ़रवरी 2014 - 13 फ़रवरी 2015
(363 दिन) N/A
(8) अरविन्द केजरीवाल
नई दिल्ली 14 फ़रवरी 2015 - वर्तमान
9 साल, 220 दिन आम आदमी पार्टी
यह भी पढ़ें CG News: हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications