क्या बिहार में ट्रेन के इंजन से हो रही है खेती? जानिए वायरल तस्वीर का सच

Bihar News: बिहार के गया से एक वीडियो में एक ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर खेत में जा गिरा। यह घटना गया कि उल रेलवे सेक्शन पर वजीरगंज स्टेशन और कोल्हना हॉल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के पास हुई। यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को हुई जब इंजन लूप लाइन पर गया की ओर जा रहा था।

खेत के बीच में इंजन को देखने के लीये भीड़ जमा हो गई। इंटरनेट पर वायरल तस्वीरो में दावा किया जा रहा है कि ट्रेनों का इस्तेमाल अब खेतों की जुताई के लिए किया जा रहा है। आइये आपको इस दावे की सच्चाई बताते हैं।

दरअसल, खेत में उतरे इस इंजन को देखने वालों ने इसकी तस्वीरों के साथ ऑनलाइन मीम्स भी वायरल कर दिए गए। इन मीम्स में दावा किया गया है कि ट्रेनों का इस्तेमाल अब खेतों की जुताई के लिए किया जा रहा है। जबकि ऐसा नहीं हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और पटरी से उतरकर खेतों में जा गिरा। सौभाग्य से, उस समय इंजन से कोई बोगी जुड़ी नहीं थी। इंजन के पटरी से उतरने के बाद लोको पायलट तुरंत इंजन से बाहर निकल गया। रेलवे रिलीफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इंजन को पटरी पर वापस लाने का प्रयास किया।

पटरी से उतरने की घटना से आस-पास के राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना में ट्रेन के इंजन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया, "यह घटना ट्रैक बदलने की वजह से हुई। यह घटना रेलवे यार्ड के आखिरी छोर पर हुई। इससे किसी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसी तरह की कोई बाधा नहीं आई।"

कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक अन्य घटना में कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन का एक हिस्सा कुछ दूर तक चला गया, लेकिन रुकने से पहले ही वह दो हिस्सों में बंट गई। लोको पायलट ने तुरंत स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचना दी।मालगाड़ी कोडरमा से गया की ओर जा रही थी, तभी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूट गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

गया रेलवे स्टेशन प्रबंधक उमेश प्रसाद ने बताया, "मालगाड़ी कोडरमा से गया की ओर आ रही थी, तभी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।"रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर मालगाड़ी की मरम्मत कर दी। मरम्मत पूरी होने के कुछ ही देर बाद ट्रेन परिचालन फिर से शुरू हो गया। इस व्यवधान के बावजूद, इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें केजरीवाल के इस्तीफे का हरियाणा चुनाव में क्या पड़ेगा असर? भूपेंद्र हुड्डा ने दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+