Delhi Chunav:'मुझे शर्म आती है कहने में...',जयशंकर को विदेशों में दिल्ली का नाम लेने में क्यों होती है दिक्कत?
Delhi Election: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और केंद्र की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा।
जयशंकर ने यह भी कहा कि विदेश में जाकर यह स्वीकार करने में शर्म महसूस होती है कि देश की राजधानी में लोग जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा।

'दिल्ली पिछले 10 सालों में पीछे रह गई'
दिल्ली के दक्षिण भारतीय समुदाय के साथ 'विकसित दिल्ली-विकसित भारत' कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा, "जब भी मैं विदेश जाता हूं, एक बात छिपाता हूं। मुझे शर्म आती है यह कहने में कि दिल्ली में रहने वाले लोगों को घर, गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन के तहत पाइप वाला पानी और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता।"
ये भी पढ़ें: Delhi Today: चुनावी से ठीक पहले AAP को लगा झटका, 8 विधायकों ने बदला पाला, जानिए क्या हैं दिल्ली के हालात
उन्होंने आगे कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली विकास की दौड़ में पीछे रह गई है। दिल्ली के निवासियों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे, चाहे वह पानी हो, बिजली हो, गैस सिलेंडर हो या स्वास्थ्य सुविधाएं। अगर सरकार आपको आपके अधिकार नहीं दे रही, तो 5 फरवरी को मतदान करते समय बदलाव के बारे में जरूर सोचें।"
PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ
एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि "जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है। पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी के बावजूद भारत 6-7% की विकास दर बनाए रखे हुए है।"
5 फरवरी को होना है मतदान
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। इस चुनाव में AAP, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
'AAP को 60 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा'
वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में सरकार बनेगी। संजय सिंह ने कहा, "AAP पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और हमें 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।" चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, AAP, बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी जंग तेज होती जा रही है।
ये भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, जल्द होगी बारिश, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?












Click it and Unblock the Notifications