Delhi Today: चुनावी से ठीक पहले AAP को लगा झटका, 8 विधायकों ने बदला पाला, जानिए क्या हैं दिल्ली के हालात
Delhi Today: दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग रैन बसेरों में शरण लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। शनिवार रात निजामुद्दीन और लोधी रोड जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में लोग रैन बसेरों में पहुंचते नजर आए। ये रैन बसेरे टेंट या सामुदायिक केंद्रों में बनाए गए हैं, जहां हीटर और ब्लोअर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
शनिवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हिमालयी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।

दिल्ली चुनाव से पहले AAP के 8 विधायक BJP में शामिल
दिल्ली विधानसभा चुनाव से महज चार दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा। शुक्रवार को AAP के 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, जल्द होगी बारिश, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?
BJP में शामिल होने वाले विधायकों में गिरीश सोनी (मधिपुर), भावना गौड़ (पालम), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), पवन शर्मा (आदर्श नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बी.एस. जून (बिजवासन), रोहित महरोली (त्रिलोकपुरी) और नरेश यादव (महरोली) शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक विजेंदर गर्ग और नगर निगम पार्षद अजय राय व सुनील चड्ढा भी BJP में शामिल हुए। गौरतलब है कि इस बार AAP ने इन विधायकों को टिकट नहीं दिया था, जिससे वे पार्टी नेतृत्व से नाराज थे।
TMC नेता महुआ मोइत्रा ने AAP के लिए किया प्रचार
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा ने करोल बाग विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार विशेष रवि के लिए प्रचार किया। उन्होंने AAP की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, "AAP निश्चित रूप से सरकार बना रही है। भीड़ का समर्थन जबरदस्त है।"
चुनाव आयोग ने सतर्क रहने के दिए निर्देश
दिल्ली चुनाव से पहले चुनाव आयोग (EC) ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के दौरान किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी नजर रखने को कहा है। चुनाव आयोग ने खासतौर पर मतदान से 72 घंटे पहले कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि यह चुनावी प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील समय होता है।
पंजाब के सीएम के घर हुई थी छापेमारी
हाल ही में, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर सी-विजिल ऐप पर मिली शिकायत के बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने छापेमारी की थी। आयोग ने ऐसे मामलों में उचित प्रक्रिया का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है।
ये भी पढ़ें: Delhi ELection 2025: रिठाला से AAP प्रत्याशी महेंद्र गोयल पर हमला, केजरीवाल बोले-दिल्ली में हार रही BJP












Click it and Unblock the Notifications