Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Today: दिल्ली में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, जल्द होगी बारिश, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather today forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली के मौसम पर अगले दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में सोमवार (3 फरवरी) को अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया है। दिल्ली में 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचा है।

दिल्ली में दिन में हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि दिल्ली में अचानक मौसम बदला है। फरवरी का आगाज गर्मी के साथ हुआ था। पिछले 15 सालों में फरवरी की सबसे गर्म शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में हुई है।

Weather today forecast

कर्नाटक के सात जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

IMD ने कर्नाटक के सात जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में मैसूर, कोडागु, हासन, चिकमगलुरु, चामराजनगर, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। कर्नाटक में शीतलहर चल रही है।

उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, ​​हावेरी, कालाबुरागी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा, यादगीर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, कोलार सहित कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं और शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है।

देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं केरल, लक्षद्वीप और नागालैंड में बारिश हो सकती है। देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं दक्षिणी तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+