Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोशाली पर होगी कार्यवाही, मंगलवार को पेश करुंगा सबूत- मनोहर पार्रिकर

बेंगलुरू। आतंकी नाव पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने डीआईजी बीके लोशाली के बयान पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि हम अपने बयान पर कायम हैं कि आतंकी नाव को आतंकियों ने खुद उड़ाया था। अगर किसी ने गलत बयान दिया है तो उसके खिलाफ जांच होगी और कार्यावाही की जाएगी।

manohar parrikar

रक्षा मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर कोई अधिकारी गलत बयान देता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यावाही होगी। हम आज भी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सबूतों को वह मंगलवार को सबके सामने रखेंगे। पार्रिकर के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि आतंकी नाव के बारे में मंगलवार को बड़ा खुलासा हो सकता है।

पढ़े- दो अलग-अलग बयानों के बाद बुरे फंसे डीआईजी बीएल लोशाली

गौरतलब बै कि एख अखबार ने खबर छापी थी कि डीआईजी कोस्ट गार्ड बीके लोशाली ने कहा है था कि 31 दिसंबर की रात को उनके आदेश पर ही नाव में ब्लास्ट किया गया था, उन्होंने कहा कि मैं उस दिन गांधीनगर में था और मैंने उस रात आदेश देते हुए कहा था, नाव में उड़ा दो, हम उन्हें बिरयानी नहीं परोसना चाहते हैं, जिसके बाद नाव में आग लगा दी गई।

लेकिन अखबार में इस खबर के छपने के बाद आनन-फानन में प्रेस कांफ्रेंस करके लोशाली ने अखबार की खबर का खंड़न करते हुए कहा कि मैंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया। अखबार ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया। उन्होंने कहा कि जिस वक्त आतंकी बोट का ऑपरेशन चल रहा था वह उस समय वहां नहीं थे और ना ही उन्हें इस ऑपरेशन के बारे में कोई जानकारी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+