CORONA: पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर सबसे ज्यादा, MP और गुजरात दूसरे नंबर पर
नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस के 40 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 2.7 लाख लोगों की मौत अभी तक हुई है। भारत में भी कोरोना के संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है, जहां मौजूदा वक्त में रोजाना तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि मृत्यु दर के मामले में भारत की स्थित अन्य देशों की तुलना में काफी अच्छी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर को लेकर हालात चिंताजनक हैं, बाकी सभी राज्यों में स्थिति सामान्य है।

बंगाल में 10 फीसदी मृत्यु दर
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल में मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो वहां पर अब तक 1548 मरीज सामने आ चुके हैं, जिसमें से 151 लोगों की मौत हुई है। इस हिसाब से वहां पर मृत्यु दर 10 प्रतिशत है। बंगाल के बाद मृत्यु दर के मामले में मध्य प्रदेश और गुजरात का दूसरा नंबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुजरात में अब तक 7012 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 425 लोगों की मौत हुई है। वहीं मध्य प्रदेश में 3252 मामले सामने आए, जहां 193 लोगों ने जान गंवाई। इस हिसाब से दोनों राज्यों में मृत्यु दर 6 प्रतिशत है।

देश में क्या है मृत्यु दर?
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3390 मामले सामने आए हैं। जिस वजह से अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 56,342 हो गई है। जिसमें से 1886 लोगों की मौत हुई है। इस हिसाब से देश में औसतन मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत है। वहीं देश में अब तक 16540 लोग ठीक हो चुके हैं, जिस वजह से अब रिकवरी रेट बढ़कर 29.36 प्रतिशत हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 216 ऐसे जिले हैं जिसमें कोरोना के एक भी केस नहीं हैं। 42 जिलों में पिछले 28 दिन से नया केस नहीं आया है।
Recommended Video

बंगाल और केंद्र में चल रहा विवाद
दरअसल केंद्र सरकार लगातार ममता सरकार पर कोरोना के आंकड़े छिपाने के आरोप लगा रही थी। इस विवाद ने तूल तब पकड़ा जब बंगाल के स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को लिखे पत्र में कोरोना के आंकड़े 30 अप्रैल तक 931 बताए, जबकि मीडिया को दी गई जानकारी में ये आंकड़े 816 बताए गए थे। हालांकि बाद में मामले में ममता सरकार ने अपनी गलती मान ली थी। इस पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा था कि कुछ डाटा नहीं मिल रहा था, जिसके चलते आंकड़ों में कुछ खामी लग रही थी। अब सारा डाटा मिल गया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications