17 अगस्त को मुंबई में है दाऊद के भांजे की शादी, SKype पर देखेगा LIVE
मुंबई। डी कंपनी का मालिक और भारत का मोस्टवांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम के भांजे की शादी 17 अगस्त को मुंबई में होनी है। शादी के तुरंत बाद मुंबई के एक नामी 5 स्टार होटल में रिसेप्शन रखा गया है। पढ़ें: Dawood's Biography: दाऊद इब्राहिम की लाइफ हिस्ट्री
जाहिर है दाऊद इब्राहिम इस शादी में शामिल नहीं होगा लेकिन पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक स्काईप के जारिए वो शादी देख सकता है। जानकारी के मुताबिक शादी में दाऊद का भाई इकबाल कासकर शरीक होगा।
आपको बता दें कि दाऊद के भांजे का नाम अलीशाह है और उसकी दिवंगत बहन हसीना पारकर का छोटा बेटा है। 2 साल पहले हसीना का मुंबई के डोंगरी इलाके में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अलीशाह के पिता की 90 के दशक में अरुण गवली गिरोह ने हत्या कर दी थी। एबीपी न्यूज के हाथ दाऊद के भांजे अलीशाह की शादी का निमंत्रण पत्र लगा है। EXCLUSIVE: जब डॉन दाऊद इब्राहिम से हुई एक मुलाकात
बिजनेसमैन की बेटी है आएशा
शादी की कार्ड पर लिखे जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को सुबह 11 बजे नागपाडा के तेली मोहल्ले में अलीशाह की शादी आएशा नाम की लड़की से होगी। आएशा शिराज नागानी नाम के बिजनेसमैन की बेटी है। जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त की रात 9 बजे जूहू के होटल टुलिप स्टार के हार्बर हॉल में दावत ए वलीमा यानी कि रिसेप्श्न रखा गया है।













Click it and Unblock the Notifications