झूठ बोल रहा है छोटा शकील, दाऊद को दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जिसने हमारे मुल्क को अनगिनत जख्म दिए, जिसके हाथ सैकड़ों बेगुनाहों के खून से रंगे हैं वो आज खुद जिंदगी और मौत के बीच फंसा हुआ है। हालात ऐसे है कि अगर उसे जान चाहिए तो अपने पैर गंवाने पड़ेंगे और अगर उसने पैर गंवा दिए तो जरायम की दुनिया से उसका रिटायरमेंट तय है।
शायद यह उसके गुनाहों की सजा है। उसके गुर्गे उसकी सलामती की खबर फैला रहे हैं ताकि उसका खौफ बरकरार रहे और सिंडकेट चलता रहे। हम बात कर रहे हैं भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जिसे लेकर एक खुलासा हुआ है कि उसे गैंगरीन नाम की बीमारी हो गई है। अरबों की प्रॉपर्टी है दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख के नाम, दामाद जुनैद संभालता है बिजनेसडॉक्टरों का कहना है कि गैंगरीन नामक बीमारी से दाऊद के शरीर में जहर फैल रहा है और अब उसका बच पाना मुश्किल है। लेकिन छोटा शकील ने दावा किया है 'भाई को कुछ नहीं हुआ और वो बिल्कुन फिट हैं'। जानकारों की मानें तो शकील का यह बयान इसलिए आया है ताकि वो दाऊद के खौफ को बरकरार रख सके। तो आईए उन खास पहलुओं पर नजर डालते हैं जिससे साफ होता है कि दाऊद के साथ 'ऑल इज नॉट वेल' और शकील के दावें गलत हैं। देख लीजिए दाऊद इब्राहिम की लेटेस्ट फोटो और जान लीजिए उसके घर का पता
दो बार आ चुका दाऊद को हार्ट अटैक
लोगों के दिल में दहशत भरने वाले दाऊद इब्राहिम का दिल ही उसे धोखा दे गया। खबर यह है कि दाऊद इब्राहिम को अभी तक दिल के 2 दौरे भी पड़ चुके हैं। यानी कि एक दिल का दौरा और पड़ा तो इस डॉन का काम तमाम हो जाएगा।
दफन होने के लिए बुक करा चुका है 2 गज जमीन
सूत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम ने इच्छा जाहिर की है कि उसकी मौत के बाद उसकी लाश को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफन किया जाए। आपको बता दें कि दाऊद के परिवार वालों के कब्र मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में ही है।
करने वाला है वारिस का ऐलान
जानकारी के मुताबिक दाऊद बहुत जल्द ऐलान करेगा कि उसकी मिल्कियत का मालिक कौन होगा। हालांकि यह खबर दाऊद के जन्मदिन के वक्त भी चर्चा में आई थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब चुकि दाऊद अपाहिज हो सकता है तो ऐसी उम्मीद है कि वो जल्द ही अपने वारिस का ऐलान कर दे।













Click it and Unblock the Notifications