अरबों की प्रॉपर्टी है दाऊद की बड़ी बेटी माहरुख के नाम, दामाद जुनैद संभालता है बिजनेस

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत का मोस्‍टवांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्‍ति सीज करने में यूएई सरकार जुट गई है। खुद यूएई सरकार ने इस बात की जानकारी भारत को दी है। बताया जा रहा है कि यूएई में दाऊद की 5 हजार करोड़ रुपये की संपत्‍ति है। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि दाऊद ने अपनी कुछ संपत्‍ति अपनी बेटी माहरुख और दामाद जुनैद के नाम कर रखा है।

जानकारी के मुताबिक भारत की तरफ से जो डॉजियर पेश किया गया है उसमें दाऊद के कई फर्म का जिक्र है। उस डॉजियर में अल नूर डायमंड्स, ओएसिस पावर एलसीसी नाम के फर्म है। इसके अलावा डॉलफिन कंस्ट्रक्शन, ईस्ट-वेस्ट एयरलाइन्स, किंग वीडियो और मोइन गारमेंट्स नाम की कंपनियां भी दाऊद के नाम है।

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इन सबमें से अधिकतर कंपनियां दाऊद अब अपनी बेटी और दाऊद के नाम कर चुका है। हालांकि बिजनेस अभी भी डी कंपनी के मेंबर ही करते हैं। आपको बता दें कि माहरुख की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियादांद से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+