Cyclone Sitrang: चक्रवात 'सितरंग' धरेगा रौद्र रूप, 6 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert
चक्रवात 'सितरंग': बांग्लादेश में तबाही मचाने के बाद चक्रवात 'सितरंग' को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। तूफान असम तक पहुंच गया है। आईएमडी का कहना है कि अगले 6 घंटों के दौरान मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में इस साइक्लोन का भारी असर देखने को मिलेगा, यहां पर 25-35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बारिश होने की आशंका है और इसी वजह से यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम और असम, मेघालय और नागालैंड के इलाकों में भी बारिश होगी तो वहीं मध्य भारत में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कई जिलों में अभी से ही बारिश हो रही है और तापमान में कमी आई है।
Recommended Video

आपको बता दें कि बांग्लादेश में 'सितरंग' के चलते अब तक करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन इंडिया में एंट्री करने के बाद ये वहां पर कमजोर हो गया है। ओडिशा में एनडीआरएफ और प्रशासन हाई अलर्ट पर है तो वहीं मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है और सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस तूफान का असर सुंदरबन और पूर्वी मिदनापुर पर पड़ने की आशंका है।
साइक्लोन अम्फान की तरह खतरनाक नहीं
सितरंग के चलते पूर्वोत्तर की फ्लाइटें और कई ट्रेनों को कैसिंल कर दिया गया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि ये तूफान पिछले साइक्लोन अम्फान की तरह खतरनाक नहीं है, फिलहाल आईएमडी की नजर इस तूफान पर बनी हुई है।

मालूम हो कि साइक्लोन का अर्थ हो 'सांप की कुंडलियां', जिसे कि ग्रीक भाषा Cyclos से लिया गया है। जब बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनता है तो वो सांपों की तरह सर्कुलर फार्म में मूव करता है और काफी खतरनाक होता है। आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं, हालांकि तूफान की तीव्रता पर ही मौसम के बदलना निर्भर करेगा, जिसका आंकलन अभी नहीं किया जा सकता है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी न्यूज एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि चक्रवात के चलते अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश ,पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं पश्चिम बंगाल में भी बरसात देखने को मिलेगी तो वहीं दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications