Cyclone Miachung Live: चक्रवात 'मिचौंग' हुआ कमजोर, ओडिशा में तेलंगाना में होगी भारी बारिश
cyclone miachung live, चक्रवात 'मिचौंग' ने देश के दक्षिणी राज्यों में कहर बरपाने के बाद अब कमजोर हो गया है। तूफान बापटला से लगभग 100 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और खम्मम से 50 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित है और इसका रूख अब ओडिशा की ओर है इसलिए ओडिशा और पूर्वी तेलंगाना में अलर्ट जारी किया गया है।

और अगले 24 घंटों के दौरान इन जगहों पर 200 एमएम तक बारिश होने के आसार हैं। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
मिचौंग हो रहा कमजोर
आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान मिचौंग कमजोर होकर मध्य तटीय एपी पर गहरे दबाव में बदल गया। बापटला से लगभग 100 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और खम्मम से 50 किमी दक्षिणपूर्व में है। अगले 6 घंटों में और कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल जाएगा और उसके बाद 6 घंटों के दौरान WML में बदल जाएगा।
स्थिति में तेजी से हो रहा सुधार
चक्रवाती तूफान मिचौंग पर तमिलनाडु सरकार के मुख्य सचिव शिव दास मीना ने कहा कि चेन्नई में स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। परिवहन और मुख्य सड़कें, सार्वजनिक परिवहन चल रहे हैं। हम शहर में लगभग 800 बसें चला रहे हैं। मेट्रो रेल प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है। आवश्यक वस्तुएं जैसे ईंधन आउटलेट और बाजार खुले हैं। लेकिन अभी भी, कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। नदियों में जल प्रवाह में कमी आ रही है।
तमिल नाडु
चेन्नई के कई इलाके अभी भी डूबे
तमिलनाडु सरकार के मुख्य सचिव शिव दास मीना का कहना है कि, चेन्नई में स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। परिवहन और मुख्य सड़कें, सार्वजनिक परिवहन चालू हैं। हम शहर में लगभग 800 बसें चला रहे हैं। चेन्नई मेट्रो रेल प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है... आवश्यक वस्तुएं जैसे ईंधन आउटलेट और बाजार खुले हैं। लेकिन अभी भी, कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। नदियों में जल प्रवाह में कमी आ रही है... लेकिन फिर भी, पूरा पानी बह रहा है पानी की निकासी में थोड़ा और समय लग सकता है, लेकिन चीजें ठीक हो रही हैं। और, उम्मीद है, बहुत जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
आंध्र प्रदेश
अगले दो घंटों में बापटला के पास टकराएगा मिचौंग
चक्रवाती तूफान मिचौंग अगले दो घंटों में आंध्र प्रदेश तट पर बापटला के पास टकराएगा, इसका लैंडफॉल शुरू हो चुका है, जिस वक्त ये तट से टकराएगा उस वक्त हवा की स्पीड 90-100 किमी प्रति घंटे होगी और इस दौरान आंध्र प्रदेश में अत्यधिक बारिश होगी और ये तूफान कल सुबह तक वीक पड़ जाएगा- मौसम विभाग
Michaung : तिरूपति से15 फ्लाइट्स और 8 ट्रेनें कैंसिल
Cyclone Michaung Video: मिचौंग' के प्रकोप से नहीं बच पाया तिरूपति, 15 फ्लाइट्स और 8 ट्रेनें कैंसिल
तमिल नाडु
सड़कों पर चल रही है नाव, 'मिचौंग' ने तहस-नहस की जिंदगी
चक्रवात मिचौंग के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
तमिल नाडु
चेन्नई में 8 की मौत,सड़कों पर टहलता दिखा मगमच्छ, Video
Cyclone Michaung Updates: चेन्नई में 8 की मौत, सड़कों पर टहलता दिखा मगमच्छ, देखें दिल दहलाने वाला ये Video
क्या है 'मिचौंग' का मतलब?
क्या है 'मिचौंग' का मतलब? किसने दिया ये नाम? क्या होते हैं 'साइक्लोन'?
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications