Cyclone Michaung Video: मिचौंग' के प्रकोप से नहीं बच पाया तिरूपति, 15 फ्लाइट्स और 8 ट्रेनें कैंसिल
Cyclone Michaung Video: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने जबरदस्त रूप से तमिलनाडु औऱ आंध्रा में तांडव मचाया है। केवल चेन्नई ही नहीं बल्कि कल्लाकुरिची, कुड्डलोर , कृष्णागिरी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर में भी भारी बारिश के कारण भयंकर तबाही हुई है तो वहीं दूसरी ओर चक्रवात की वजह से अनंतपुर, चित्तूर, पूर्व गोदावरी, गुंटूर, कड़प्पा, कृष्णा, कुर्नूल, नेल्लौर और तिरुपति में भी भयंकर बरसात हुई है, जिसने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आप नीचे के वीडियो में तूफान की वजह बिगड़े हालात को बखूबी देख सकते हैं।

फिलहाल आपको बता दें कि तूफान मिचौंग आज दोपहर में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार कर जाएगा। जिस वक्त ये यहां के तट से टकराएगा, उस वक्त वहां पर 100 किमी प्रति रफ्तार से हवाएं चलेंगी। फिलहाल इसका रूख आंध्रा की ओर होने से अब तूफान का असर तमिलनाडु में थोड़ा कम हो गया है।
इस तूफान के कारण तमिलनाडु में भारी नुकसान
मालूम हो कि 1 दिसंबर की रात से सक्रिय हुए इस तूफान के कारण तमिलनाडु में भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
आंध्र प्रदेश से लगभग 20 फ्लाइट्स रद्द
तो वहीं मिचौंग के कारण हैदराबाद से चलने वाली कई फ्लाइट्स और ट्रेनें रद्ध कर दी गई हैं और कुछ को डाइवर्ट किया गया है। आंध्र प्रदेश से लगभग 20 फ्लाइट्स और 150 ट्रेनें रद्द की गई हैं तो वहीं तिरूपति की सभी 15 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर रेलवे ने निम्मनलिखित 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
- मुजफ्फरपुर-एसएमवीबी बेंगलुरु एक्सप्रेस
- एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस
- एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस
- दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल
- दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल
- दानापुर-बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस
- गया-चेन्नई एक्सप्रेस
- धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस
इन सारी ट्रेनों में यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। फिलहाल चेन्नई एयरपोर्ट पर काम बहाल हो गया है। मालूम हो कि मौसम विभाग के मुताबिक तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट्टई, तिरुवन्नमलई, तंजावुर में आज भारी बारिश हो सकती है इसलिए प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है और लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications