Cyclone Michaung Updates: 15 घंटे से बिजली गुल, सड़कों पर चल रही है नाव, 'मिचौंग' ने तहस-नहस की जिंदगी
Cyclone Michaung Updates in Hindi: चेन्नई में 40 घंटे से अधिक समय तक तबाही मचाने के बाद, साइक्लोन 'मिचौंग' अब रूख अब बापटला तट की ओर हो गया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

और अब पहले से यहां पर बारिश की गति धीमी हुई है, जो कि बड़ी राहत की बात है। अब ये तूफान तमिलनाडु से दूर और आंध्रा के करीब हो रहा है इसलिए इसका प्रभाव तमिलनाडु पर कम और आंध्रा की ओर ज्यादा होगा।
चलिए आपको बताते हैं कि तूफान से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स
- साइक्लोन 'मिचौंग' ने सबसे ज्यादा तबाही चेन्नई में मचाई है, यहां के कई इलाके जलमग्न है, तेज हवाओं की वजह से इस वक्त कई जगहों पर पेड़ गिर हुए हैं और बिजली गुल है।
- लोगों के घरों में पीने का पानी भी नहीं है तो वहीं रास्ते बाधित होने के कारण बीते 15 घंटों से कई घरों में आज सुबह दूध भी नहीं पहुंचा है।
- हालांकि चेन्नई के कुछ हिस्सों के निवासियों ने बताया कि मंगलवार तड़के से बारिश नहीं हुई है , उन क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
- लेकिन शहर से आने-जाने वाली ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं। चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण चेन्नई हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रनवे पर पानी भर जाने के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं और उनका रूट डाईवर्ट कर दिया गया है।
- चेन्नई की सड़कों पर इतना जलजमाव है कि लोगों ने वहां आवाजाही के लिए नावों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है।
- आईएमडी के मुताबिक आंध्रा प्रदेश पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना हैं, प्रशासन ने तूफान से निपटने की हर व्यवस्था कर रखी है। उत्तरी-दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।
- मौजूदा हालात को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने 5 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। स्कूव, बैंक और अन्य कार्यालय आज बंद हैं। इंटरनेट सेवा भी बाधित है तो वहीं लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से फोन पर बात करके चक्रवाती तूफान के मद्देनजर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
- लोगों के रेस्क्यू के लिए 250 NDRF कर्मियों वाली दस टीमों को तैनात किया गया है फिलहाल चक्रवाती तूफान अभी दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। और आने वाले 4 घंटे के अंदर ये बापटला को क्रॉस करेगा।












Click it and Unblock the Notifications