Cyclone Michaung: क्या है 'मिचौंग' का मतलब? किसने दिया ये नाम? क्या होते हैं 'साइक्लोन'?
What is the meaning of 'Michong'? बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' ने भयंकर रूप धारण कर लिया है, इसकी वजह से भारत के तीन राज्य तमिलनाडु, आंध्रा और ओडिशा हाई अलर्ट पर है, हालांकि सबसे ज्यादा तबाही ये तमिलनाडु और आंध्रा प्रदेश में फैला सकता है इसलिए इन दोनों राज्यों में 12 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।

इसका असर तमिलनाडु में दिख भी रहा है, वहां के कई जिले इस वक्त भारी बारिश की चपेट में हैं और यहां के कई स्थानों पर पानी भर गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।तो वहीं अभी तक इसके चलते पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
मौसम विभाग के मुताबिक आज दोपहर के दौरान नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच क्रॉस कर जाएगा। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है।
किसने रखा साइक्लोन का नाम और क्यों?
आपको बता दें कि साइक्लोन मिचौंग का नाम म्यांमार ने दिया है। इसका मतलब ताकत और लचीलापन होता है। आपको बता दें कि तूफान 'मिचौंग' साल 2023 में बंगाल की खाड़ी का चौथा तूफान है।
कौन रखता है तूफानों का नाम?
तूफान का नाम रखने के लिए एक संस्था बनाी गई है, जिसमें 13 देश शामिल हैं, ये बारी-बारी से तूफानों का नाम रखते हैं। ये 13 नाम निम्नलिखित हैं।
- भारत,
- बांग्लादेश,
- म्यांमार,
- पाकिस्तान,
- मालदीव,
- ओमान,
- श्रीलंका,
- थाईलैंड,
- ईरान,
- कतर,
- सऊदी अरब,
- संयुक्त अरब अमीरात
- और
- यमन।
इस लिस्ट के मुताबिक अब अगले तूफान का नाम पाकिस्तान की ओर से रखा जाएगा। तूफानों के बारे में पूरा ब्यौरा रखने(कब आया,कितने दिन रहा, कितनी तबाही मचाया) इन सबके बारे में रिकॉर्ड रखने के लिए साइक्लोन के नाम रखे जाते हैं।
क्या होते हैं साइक्लोन?
साइक्लोन या चक्रवात एक खतरनाक घूमता हुआ वायुमंडल है। दूर से देखने पर ये अंग्रेजी के U अक्षर की तरह नजर आता है। वैसे तो ये लो प्रेशर एरिया होते है जो कि जो कि लो वायुमंडलीय प्रेशर के बाद पैदा होते हैं और जब ये किसी ठंडी सतह से टकराते हैं तो खतरनाक तूफान में बदल जाते हैं और इस दौरान बहुत तेज बारिश होती है और खतरनाक हवाएं चलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications