कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों के लिए जरूरी सूचना, CoWIN पर अपडेट हुआ बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, 16 मई। देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ युद्धस्तर पर जारी टीकाकरण अभियान में अब एक नया मोड़ आ गया है। देश में वैक्सीन के संकट के देखते हुए सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी खुराक के बीच समय अंतराल को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया है। इस नए बदलाव को आज यानी रविवार से कोविन पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया गया। हालांकि सरकार के तरफ से यह जानकारी भी दी गई है कि जिसने कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर लिया है उसे कैंसल नहीं किया जाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus India: अब 84 दिनों बाद मिलेगा Covishield की Second Dose का अपॉइंटमेंट | वनइंडिया हिंदी
    CoWIN digital portal reconfigured to reflect change in dose of Covishield vaccine

    गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में कोविशील्ड की दोनों डोज के बीच के अंतराल को 6-8 हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते कर दिया था। कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच टीकाकरण पर बनाई गई राष्ट्रीय तकनीकी सलाहाकर समूह (एनटीएजीआई) ने सरकार से सिफारिश की थी कि कोविशील्ड टीकों की दोनों डोज के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया जाए। केंद्र सरकार ने इस सुझाव को मानते हुए अब अमल में ला दिया है।

    यह भी पढ़ें: कोविड पर PM नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा, बताया- वैक्सीन की बर्बादी को कैसे रोके

    देश में कोरोना टीके की कमी के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के प्रमुख अदार पुनावाला ने भरोसा दिलाया है कि भारत में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की वह हर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन की मांग को पूरा करने के लिए इसके प्रोडक्शन में तेजी लाने की सीरम इंस्टीट्यूट पूरी कोशिश कर रहा है। भारत में फिलहाल दो ही वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। जिसमें से एक है कोविशील्ड, जिसका निर्माण भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है। वहीं दूसरा है, कोवैक्सीन, जिसका उत्पादन भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+