नीलम गिरी संग Pawan Singh की 'ऐसी' फोटोज हुईं वायरल, दोनों के बीच चल रहा Romance? पत्नी ज्योति हुईं बेहाल
Pawan Singh and Neelam Giri Romance: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ उनका नया रोमांटिक प्रोजेक्ट इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह के इमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।
पवन सिंह-नीलम गिरी की रोमांटिक तस्वीरें
आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह ने एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर छा गई है।

चांद के सामने पवन सिंग-नीलम गिरी का रोमांस
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में पवन सिंह और नीलम गिरी बेहद खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों की खास बात ये है कि दोनों के पीछे चांद दिखाई दे रहा है, जिससे पूरा सीन किसी फिल्मी रोमांस जैसा लग रहा है।
-इन तस्वीरों को खुद पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटोज के साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन भी लिखा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। पवन सिंह ने लिखा है- गाना नहीं, फीलिंग्स ड्रॉप होने वाली हैं। इस एक लाइन से साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों जल्द ही किसी नए रोमांटिक गाने में साथ दिखाई देने वाले हैं।
पहले भी हिट रही है पवन और नीलम की जोड़ी
ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी चर्चा में आई हो। इससे पहले भी दोनों कई भोजपुरी गानों में साथ नजर आ चुके हैं और हर बार दर्शकों ने उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भरपूर प्यार दिया है। यही वजह है कि उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
पत्नी ज्योति सिंह के वीडियो ने मचाई हलचल
-जहां एक ओर पवन सिंह अपनी नई तस्वीरों और रोमांटिक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह का दर्दभरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है लेकिन ज्योति कई बार खुलकर कह चुकी हैं कि वह अपने रिश्ते को बचाना चाहती हैं।
-ज्योति सिंह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में अल्का याग्निक का गाना प्यार के लिए सुनाई दे रहा है। वीडियो में उनके चेहरे की उदासी और भावनाएं लोगों को काफी भावुक कर रही हैं।
फैंस ने किया ज्योति सिंह का सपोर्ट
-ज्योति सिंह के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके दर्द को महसूस करते हुए उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा है- कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो शब्दों में नहीं सिर्फ आंखों की नमी में दिखाई देते हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें मुस्कुराते रहने और जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही है।
-कुछ यूजर्स ने पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को फिर से जुड़ते देखने की उम्मीद भी जताई है। सोशल मीडिया पर कई लोग खुलकर ज्योति के समर्थन में नजर आए हैं।
'बैरी पिया' गाने ने फिर बढ़ाई चर्चाएं
-इससे पहले भी ज्योति सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म देवदास का मशहूर गाना बैरी पिया बज रहा था। वीडियो में उनकी उदासी साफ झलक रही थी और फैंस ने इसे पवन सिंह के लिए उनकी भावनाओं से जोड़कर देखा था।
-वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए थे। किसी ने कहा कि उनका दर्द साफ महसूस हो रहा है तो किसी ने लिखा कि पति चाहे कितना भी बड़ा स्टार बन जाए, पत्नी के बिना जिंदगी अधूरी ही रहती है।
सोशल मीडिया पर छाया पूरा मामला
एक तरफ पवन सिंह और नीलम गिरी की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ज्योति सिंह के भावुक पोस्ट लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। यही वजह है कि ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications