राहुल गांधी का आज अमेठी-रायबरेली दौरा, कार्यकर्ता और महिलाओं से करेंगे संवाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली और पारिवारिक गढ़ अमेठी पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी का यह दौरा केवल एक सामान्य जनसंपर्क नहीं है, बल्कि इसे अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 'मिशन यूपी' के शंखनाद के रूप में देखा जा रहा है। दो दिनों के इस व्यस्त दौरे में राहुल गांधी जनता दरबार लगाएंगे और खास तौर पर महिलाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

इस दौरे से ठीक पहले राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कमियों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलकर सियासी पारे को और गरमा दिया है। आइए जानतें हैं राहुल गांधी के इस दौरे के क्या सियासी मायने और पूरा शेड्यूल है?

rahul gandhi

क्या है राहुल गांधी का पूरा शेड्यूल?

राहुल गांधी 19 और 20 मई को रायबरेली और अमेठी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए गए हैं:

  • कार्यकर्ताओं और महिलाओं से सीधा संवाद: राहुल गांधी जमीन पर पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वह 'महिला संवाद' कार्यक्रमों के जरिए आधी आबादी की समस्याओं को सुनेंगे और उनसे सीधा जुड़ाव बनाएंगे।
  • जनता दरबार और विकास कार्य: अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की शिकायतें सीधे सुनने के लिए राहुल गांधी जनता दरबार (जनसुनवाई) लगाएंगे। साथ ही स्थानीय विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
  • दलित-पिछड़ा कार्ड (वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण): इस दौरे के दौरान राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसे कांग्रेस के दलित और पिछड़ा वर्ग आउटरीच कार्यक्रम के एक बड़े हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जिससे सामाजिक न्याय के नैरेटिव को और धार दी जा सके।

क्या है विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात

कांग्रेस इस दौरे को उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की शुरुआत मान रही है। 2019 में अमेठी हारने और 2022 के विधानसभा चुनाव में रायबरेली व अमेठी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर करारी शिकस्त झेलने के बाद, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर दोनों सीटों पर शानदार वापसी की। अब राहुल इसी मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं।

Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों को तीन श्रेणियों (हाई पोटेंशियल, मार्जिनल और वीक) में बांटा है। कांग्रेस ने 100 से अधिक सीटों को 'हाई पोटेंशियल' (जीतने की सबसे ज्यादा संभावना) की कैटेगरी में रखा है और सपा के साथ सीट-शेयरिंग की बातचीत से पहले ही उम्मीदवारों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस 2025 के बिहार चुनाव जैसी गलती (सीट शेयरिंग में देरी) यूपी में नहीं दोहराना चाहती।

दौरे से पहले केंद्र पर हमला

रायबरेली की धरती पर कदम रखने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट लिखकर NEET-UG 2026 पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित धांधलियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी ने कहा कि NEET पेपर लीक से 22 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में लटक गया है।

NEET-UG मामले पर चुप क्यों हैं पीएम मोदी? राहुल गांधी ने की आलोचना
NEET-UG मामले पर चुप क्यों हैं पीएम मोदी? राहुल गांधी ने की आलोचना
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+