फिर लौट रहा है कोरोना का कहर! इन राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य, किस राज्य में कितने Covid मरीज
Corona Virus: देश में एक बार फिर से कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खास कर दक्षिण भारत के राज्यों में लगातार कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। केरल के बाद अब आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh) में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है और नई एडवाइजरीजारी कर दी है। कोविड-19 का नया वेरिएंट JN.1, जो कि ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट है, दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है और भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि यह वेरिएंट भारत के लिए नई बात नहीं है, लेकिन इस बार इसके सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है।
Covid latest UPdate- केरल में 182 केस
केरल सरकार के मुताबिक, राज्य में मई महीने में अब तक 182 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में राज्य रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) की बैठक के बाद बताया कि कोविड मामलों में बढ़ोतरी की आशंका है, जैसा कि दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, लोगों को सतर्क रहना चाहिए। अन्य देशों में मामले बढ़ रहे हैं, और हमें तैयार रहना होगा।

इस राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य
महाराष्ट्र में लगातार संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है अब तक 132 से अधिक मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 21 मई को एक नया मामला सामने आया। वहीं ओडिशा में 22 मई को भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने स्थिति को देखते हुए राज्यों के लिए कई एडवाइजरी जारी की है। राज्य में सभी को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना होगा। हाथों को साफ रखना होगा। मॉल, थिएटर, बस स्टैंड जैसी जगहों से दूरी बनाना जरूरी है। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं इन चीजों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें HMPV Virus कैसे अलग है HRSV और COVID-19 से? शुरुआती लक्षण लगभग एक जैसे, परिणाम घातक!
स्वास्थ्य विभाग की नई कोविड एडवाइजरी
- लक्षण होने पर मास्क पहनें जैसे जुकाम, गले में खराश, खांसी या सांस लेने में तकलीफ।
- अस्पतालों में मास्क अनिवार्य
- गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें।
- स्वास्थ्यकर्मियों के लिए ड्यूटी के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य।
ये भी पढ़ें China Bat Virus: वुहान लैब में मिला नया वायरस क्या? Coron जितना खतरनाक? डेथ रेट क्या है? ये चीन की नई साजिश?












Click it and Unblock the Notifications