उत्तराखंड में कोरोना के दो केस आए सामने, दो मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद हड़कंप

कोरोना संक्रमण को लेकर देश भर में एक बार फिर अलर्ट हो गया है। इस बीच उत्तराखंड आए दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। राहत की बात ये है कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है।

दोनों मामले ऋषिकेश से सामने आए हैं। एम्स ऋषिकेश की डॉक्टर समेत 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बेंगलुरु और गुजरात से दोनों महिलाएं उत्तराखंड आई है।

Two cases corona surfaced Uttarakhand panic after two patients were confirmed corona positive

उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि देश में 22 मई तक कोरोना संक्रमण के कुल 277 मामले सामने आ चुके हैं। जो कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल में देखे गए हैं। उत्तराखंड में अभी कोई एक्टिव केस नहीं है, लेकिन अन्य राज्यों से आए दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गुजरात से आई 57 साल की एक महिला ऋषिकेश में पूजा के लिए आई थी, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। जब उन्होंने जांच कराई तो उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज अभी चल रहा है।

इसके अलावा बेंगलुरु से एक डॉक्टर उत्तराखंड आए हैं, उनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि उत्तराखंड में कोई ऐसा एक्टिव कैसे नहीं आया है, लेकिन भारत सरकार की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में सैंपलिंग को बढ़ाया जाए।

अगर कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाए। ताकि, कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा सके। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन बेड को एक्टिव रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए दो लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग पर जोर दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+