Covid-19: जुहू बीच पर मार्शलों की दादागिरी, मुंबई की मेयर बोलीं- उन्हें प्राप्त है ऐसा करने का अधिकार

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखी गई है। एहतियात के तौर पर राज्य सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है साथ ही कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुंबई के जुहू बीच से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है वीडियो में दिखाई दे रहे लोग बीएमसी द्वारा तैनात किए मार्शल हैं। कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर नजर रखने के लिए इन्हें तैनात किया गया है।

Covid-19 Marshalls Dadagiri on Juhu Beach Mumbai mayor bid posted for the same job

वीडियो वायरल होने के बाद बीएमसी की काफी आलोचना हो रही है। लोगों का आरोप है कि मार्शल जुहू बीच पर आए पर्यटकों से मारपीट कर रहे थे और दादागिरी दिखा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद अब मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मार्शलों का बचाव किया है। उन्होंने कहा, उन्हें कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। पुलिस को भी ऐसे लोगों पर नजर रखनी चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने अमिताभ-अक्षय को बताया 'कागज के शेर', बोले- जो जनता के साथ नहीं, वो असली हीरो नहीं

किशोरी पेडनेकर ने आगे कहा, 'अपनी टीमों के साथ वार्ड के अधिकारी अपने क्षेत्रों में कोरोना वायरस की स्थिति की निगरानी करेंगे। एसओपी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 5 या अधिक व्यक्तियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर इमारतें सील कर दी जाएंगी। जिन मरीजों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है।' बता दें कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगभग 5,000 मार्शलों को तैनात किया गया है, इनमें से 300 मार्शलों को रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+