महामारी के बीच ऑनलाइन आर्डर में आई तेजी, अमेज़न 75,000 नए कर्मचारियों की करेगा भर्ती

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच ऑनलाइन उत्पादों के आर्डर में आई तेजी से निपटने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़ॅन ने सोमवार को घोषणा की है कि वह 75,000 नए कर्मचारियों की भर्ती करेगा। महामारी के बीच दुनियाभार में लागू लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों के लिए ऑनलाइन खरीदारी मजबूरी बन गई है।

amazon

गौरतलब है ऑनलाइन रिटेलर कंपनी ने अभी एक महीने पहले ही 100,000 कर्मचारियों की भर्ती की थी, लेकिन बढ़ती मांगों का समेटने के लिए अब उसे अतिरिक्त 75000 और कर्मचारियों को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

amazon

रिपोर्टों के अनुसार ग्राहकों की मांग को पूरा करने और आर्डर्स को पहुंचाने में मदद करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को काम पर रखने से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या दुनिया भर में सिर्फ 10 लाख के आसपास पहुंच जाएगी।

amazon

एक रिपोर्ट कहती है कि विश्व स्तर पर अमेज़न कर्मचारियों के वेतन में अस्थायी रूप से प्रति घंटे 2 डॉलर की वृद्धि करने से कंपनी को शुरूआती अनुमान 35 करोड़ डॉलर से अधिक यानी 50 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त भार आएगा।

amazon

दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी के बीच अमेज़न गोदाम के कर्मचारी बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग करते हैं और कुछ हड़ताल पर जा रहे हैं, क्योंकि 50 से अधिक सुविधाओं वाले कर्मचारियों का भी COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।

amazon

उल्लेखनीय है दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमितों का केस अब 19 लाख का आंकड़ा पार कर चुका है। मंगलवार सुबह तक 7:00 बजे तक दुनिया भर में 1,924,618 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 119,682 लोग मारे जा चुके हैं।

amazon

वर्तमान में Covid19 से सर्वाधिक प्रभावित राष्ट्र अमेरिका है, जहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 600,000 तक पहुंचने जा रहा है। अमेरिका में अब तक संक्रमितों के मौत का आंकड़ा भी सर्वाीधिक हैं, जहां अब तक कुल 23,640 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-जानिए, दूसरे देशों की तुलना में भारत में प्रति 10 लाख की जनसंख्या में क्या है Covid-19 टेस्टिंग का आंकड़ा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+