ओमिक्रॉन: कोविड सुपर मॉडल का दावा- भारत में फरवरी में आएगी इसकी लहर

ओमिक्रॉन: भारत में फरवरी तक आ सकती है इसकी लहर

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल पैनल की ओर से कहा गया है कि देश में फरवरी तक इसकी पीक देखने को मिल सकती है। पैनल के हेड एम विद्यासागर ने न्यूज18 से एक बातचीत में कहा है कि यूके में अविश्वसनीय तेजी से फैला ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत कम खतरनाक दिखता है। आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर विद्यासागर का मानना ​​है कि यूके मॉडल भारत के लिए अप्रासंगिक है।

Coronavirus

विद्यासागर ने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर दो अहम बातें है। पहली- यूके में कम सीरो-पॉजिटिविटी और उच्च वैक्सीन दर है, जबकि भारत में दोनों हैं। जो भारत को कम कमजोर बनाता है। दूसरे- यूके ने ज्यादातर एमआरएनए टीकों का उपयोग करता है जो केवल थोड़े समय के लिए सुरक्षा प्रदान करते हैं। भारत में इन टीकों का उपयोग नहीं किया है। जो भारत की स्थिति को बेहतर करता है। उन्होंने कहा कि कम सीरो-पॉजिटिविटी का मतलब है नेचुरल संक्रमण से कम संक्रमण।

भारत में ओमाइक्रोन के आगमन के आधार पर तैयार किए गए ताजा अनुमानों के अनुसार, देश में जनवरी में मामलों में वृद्धि और फरवरी के अंत तक चरम पर पहुंच सकती है। हालांकि इन निष्कर्षों को सरकार के साथ साझा नहीं किया गया है। ये व्यक्तिगत स्तर पर बनाया गया है।

ओमिक्रॉन को लेकर हाल ही में आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने अपनी रिसर्च में कहा है कि इस नए वैरिएंट से देश में तीसरी लहर आने का खतरा है, जो जनवरी 2022 तक आ सकती है, तो वहीं डेढ़ लाख डेली कोविड केसेज के साथ तीसरी लहर का पीक फरवरी में आने की आशंका है।

देश में 100 से ज्यादा मामले

देश और दुनिया में कोरोना वारयरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। देश में ओमिक्रॉन के कुल 101 मामले मिल चुके हैं। 11 राज्यों में ये केस आए हैं। दुनिया के 91 देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ओमाइक्रोन दक्षिण अफ्रीका में डेल्टा संस्करण की तुलना में तेजी से फैल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+