Yesha Sagar के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ, डरावना अतीत आया सामने! रिजवी ने डाला था धर्म बदलने का दबाव?

IPL 2026, Yesha Sagar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी और पॉपुलर स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक खेल पत्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुई इस चर्चा ने अब धार्मिक धर्मांतरण और निजी पाबंदियों जैसे गंभीर आरोपों का रूप ले लिया है।

एक पोस्ट से शुरू हुआ था विवाद (IPL 2026, Yesha Sagar)

विवाद की शुरुआत खेल पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी के एक एक्स पोस्ट से हुई। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का एक उभरता हुआ क्रिकेटर एक मशहूर स्पोर्ट्स एंकर के साथ रिश्ते में है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि क्रिकेटर ने एंकर पर अपना धर्म बदलने का दबाव डाला है और उसे अपनी सभी पुरानी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटाने के लिए मजबूर किया है।

Yesha Sagar 1

कौन हैं इंडो-कैनेडियन एंकर येशा सागर? (Who is Yesha Sagar)

हालांकि पत्रकार ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने इन दावों को सीधे तौर पर समीर रिज़वी और येशा सागर से जोड़ना शुरू कर दिया। येशा सागर मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली हैं और उच्च शिक्षा के लिए कनाडा शिफ्ट हो गई थीं। वे एक मॉडल, अभिनेत्री और अब एक सफल स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं। आईपीएल के दौरान वे अक्सर खिलाड़ियों के इंटरव्यू और शो होस्ट करती नजर आती हैं। समीर रिजवी के साथ उनके संबंधों की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

BPL में झेलना पड़ा था पासपोर्ट विवाद का डर

येशा सागर का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दौरान चटगांव किंग्स के साथ काम करते हुए उन्हें एक कड़वा अनुभव हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, येशा को वहां भुगतान में देरी और वीजा विस्तार न होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उनका पासपोर्ट दो सप्ताह तक अपने पास रख लिया गया था, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रही थीं। इसी कारण उन्होंने बीच में ही टूर्नामेंट छोड़कर घर लौटने का फैसला किया था।

फिलहाल समीर रिज़वी और येशा सागर पर लगाए जा रहे धार्मिक दबाव के आरोप महज सोशल मीडिया की अटकलें हैं। किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+