Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 May: LSG vs RCB, आरसीबी-लखनऊ मैच में कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होने जा रहा है। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

दोनों टीमों के लिए यह सीजन अब तक बिल्कुल विपरीत रहा है। RCB इस समय शानदार फॉर्म में है, उन्होंने अपने 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मजबूती से जमे हुए हैं। दूसरी ओर मेजबान LSG के लिए यह सीजन संघर्षपूर्ण रहा है। 9 मैचों में केवल 2 जीत के साथ वे 10वें स्थान पर हैं और आज का मैच उनके लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बेहद अहम है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

लखनऊ के प्रशंसकों की निगाहें खास तौर पर किंग कोहली पर होंगी। इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे विराट से टीम को एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद है। उनके अलावा एक और बड़ा नाम देवदत्त पडीक्कल का है जो अकेले मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं।

लखनऊ के लिए जीत की चाबी उनके विदेशी सितारों के पास है। टीम को उम्मीद है कि मिचेल मार्श और निकोलस पूरन का बल्ला आज जमकर बरसेगा और टीम को बड़े स्कोर तक ले जाएगा। ऋषभ पंत के ऊपर दबाव नजर आया है। फैंस तो उनकी तूफानी बैटिंग भी देखना चाहते हैं।

लखनऊ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए जोश इंग्लिस, मोहसिन खान और आवेश खान को बाहर किया है, जबकि अर्शिन कुलकर्णी और शाहबाज़ अहमद को टीम में शामिल किया गया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्क्रम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिगवेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+