Chandranath Rath के सीने पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, सुवेंदु के PA के पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा
Chandranath Rath postmortem: भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की 6 मई (बुधवार) रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। मध्यमग्राम में हत्या के एक दिन बाद चंद्रनाथ रथ की प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपेार्ट आ चुकी है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हारने वाले शुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसमें चंद्रनाथ और उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान चंद्रनाथ की रात में ही मौत हो गई थी वहीं बुद्धदेव की हालत अभी भी नाजुक है।

प्रारंभिक पोस्मार्टम में चौंकाने वाला सच आया सामने
प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रनाथ के सीने में करीब से कई गोलियां लगी थीं, जिनसे हृदय क्षतिग्रस्त हुआ। गंभीर आंतरिक चोटों और बहुत खून बह जाने से शरीद के महत्वपूर्ण अंग निष्क्रिय हुए, जिससे उनकी मृत्यु हुई। यह शुरुआती निष्कर्ष है हाालांकि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।
चंद्रनाथ रथ पर दागी गई ताबड़तोड़ गोलियां
पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने वारदात को सुनियोजित अंजाम दिया। उन्होंने पहले एक कार से चंद्रनाथ की गाड़ी रोकी, फिर बाइक सवार बदमाशों ने नजदीक से कई राउंड गोलियां दागीं और फरार हो गए। घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद हुए। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं, और सीआईडी भी जांच में शामिल है।
चंद्रनाथ रथ की किस पिस्टल से की गई हत्या
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड में संभवतः अत्याधुनिक 'ग्लॉक 47एक्स' पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि हमलावरों की कार पर फर्जी नंबर प्लेट थी, जिसके चेसिस और इंजन नंबर भी मिटा दिए गए थे। इससे साथ है कि ये हत्या प्रोफेशनल किलर द्वारा की गई।
सीसीटीवी फुटेज में हुआ क्या खुलासा?
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार गोलीबारी के बाद लोग चंद्रनाथ की स्कॉर्पियो की ओर दौड़े, जहां शीशे पर गोलियों के निशान थे। दरवाजा खोलने पर चंद्रनाथ का बेजान शरीर अगली सीटों के बीच पड़ा मिला। लोगों ने उन्हें उठाकर सीट पर बैठाया और बेल्ट से सहारा देकर अस्पताल पहुंचाया।













Click it and Unblock the Notifications