CORONAVIRUS: कनिका कपूर ऐसे ले जाई गईं घर से अस्पताल, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। कोरोना पॉजिटिव पाई गईं बॉलीवुड गायक कनिका कपूर को लखनऊ केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनको लखनऊ स्थित घर से अस्पताल लेकर गई। कनिका का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनको सोसायटी से एंबुलेंस में ले जाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कनिका कपूर के साथ उनका परिवार और स्वास्थ्यकर्मी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में कनिका

कनिका कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल के यह कर्मचारी कनिका को अस्पताल ले जा रहे हैं। कनिका इसमें एंबुलेंस में बैठती दिख रही हैं। जिसके बाद कर्मचारी दरवाजा बंद कर उनको ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर कनिका की काफी आलोचना भी हो रही है। सोशल यूजर्स का कहना है कि कनिका ने लापरवाही की है, जिसके लिए उन पर कार्रवाई हो।

Recommended Video

    Baby Doll singer Kanika Kapoor tests positive for Coronavirus | वनइंडिया हिंदी
    डॉक्टरों पर खराब बर्ताव का आरोप

    डॉक्टरों पर खराब बर्ताव का आरोप

    अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद कनिका ने डॉक्टरों पर खराब बर्ताव का आरोप लगाया है। कनिका ने कहा है, मुझे बुखार है और मैं अस्पताल में भर्ती हूं। मैं परेशान हूं और मुझे नहीं पता कि इसका कैसे इलाज होगा। डॉक्टर मेरी जांच करने के बजाय मुझे धमका रहे हैं, उन्हें मरीज के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। यहां मुझे अकेले कमरे में रखा गया है, खाने को भी कुछ नहीं दिया गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। ये ठीक तरीका नहीं अपनाया जा रहा है।

    लंदन से लौटीं कनिका, आकर की पार्टी

    लंदन से लौटीं कनिका, आकर की पार्टी

    उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 4 नए मामलों में एक नाम कनिका का है। कनिका बीते हफ्ते ही लंदन से लौटी हैं। लौटने के बाद वो लखनऊ में रूकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इन के अलावा भी बहुत से लोग इस पार्टी में थे। कनिका के अपने कुछ रिश्तेदारों के यहां जाने की बात भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कनिका के संपर्क में सैकड़ों लोग आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+