Punjab: जालंधर में CM भगवंत मान के दौरे से पहले ब्लास्ट, अमृतसर में भी धमाका, हाई अलर्ट पर पंजाब

Jalandhar BSF HQ Blast: जालंधर में मंगलवार शाम सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर एक होंडा एक्टिवा में जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट रात करीब 8 बजे हुआ, जिससे अमृतसर-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली शहर की व्यस्ततम सड़क पर दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और उसका मलबा कई मीटर दूर तक जा गिरा, जिससे पास के ट्रैफिक लाइट पोल को भी नुकसान पहुंचा है।

जालंधर की घटना के महज कुछ घंटों बाद रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के समीप एक विस्फोट हुआ। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनी गई और सैन्य परिसर की दीवारें तक हिल गईं। सूचना मिलते ही सेना और पंजाब पुलिस की टुकड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

Jalandhar BSF HQ Blast

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अधिकारियों ने अभी तक इन दोनों घटनाओं में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

जालंधर की पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
जालंधर की घटना पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, 'प्रथम दृष्टया, तथ्य यह हैं कि यहां खड़े एक स्कूटर में आग लग गई थी। हम अभी भी ज़मीनी हालात की पुष्टि कर रहे हैं।'

CCTV फुटेज की जांच में सामने आएगा सच
उन्होंने आगे बताया कि स्कूटर चालक और एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, जबकि घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके की CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।

कौन था स्कूटी चालक?
PTI के अनुसार, स्कूटर चालक की पहचान 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरप्रीत एक डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करता है और पार्सल पहुंचाने के लिए रोजाना इस इलाके में आता है। मंगलवार शाम को जब वह अपने खड़े स्कूटर के पास पहुंचा, तो अचानक उसमें आग लग गई। उसने तुरंत अपने पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी।

गुरप्रीत ने पुलिस को बताया कि वह BSF मुख्यालय में ऑर्डर देने के बाद वापस लौट रहा था, तभी यह धमाका हुआ। उसने यह भी जानकारी दी कि उसके वाहन की मैकेनिकल सर्विस बकाया थी।

विपक्षी दलों ने AAP सरकार पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने दावा किया कि जालंधर में BSF मुख्यालय के पास हुआ "धमाका" बेहद चिंताजनक है। उन्होंने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, 'भीड़भाड़ वाले इलाके में एक डिलीवरी स्कूटर में हुआ धमाका कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करता है। पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है। ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं। इसके बावजूद, जहां एक तरफ AAP के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने विधायकों को राष्ट्रपति के सामने पेश करने में व्यस्त है, वहीं दूसरी तरफ BJP के नेतृत्व वाला केंद्र भी पूरी तरह से भटका हुआ है और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहा है। लोगों को सुरक्षा चाहिए, न कि राजनीतिक नौटंकी।'

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने से पहले धमाका

स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना जिसके तुरंत बाद दोपहिया वाहन में आग लग गई। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को लेकर इसलिए भी मुस्तैद हैं क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी 'शुकराना यात्रा' के दौरान जालंधर आने वाले हैं।

पुलिस और BSF की टीम ने शुरू की चांज
जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने बताया कि शुरुआती जांच में अब तक किसी प्रकार के विस्फोटक के इस्तेमाल या साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस की टीमें BSF के साथ मिलकर काम कर रही हैं और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स घटनास्थल से नमूने (Samples) एकत्र कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+