Thalapathy Vijay Women Sena: TVK का इन 13 महिलाओं ने किया 'विजय' तिलक, DMK-BJP का 'वुमन कार्ड' फुस्स!

Thalapathy VIJAY Women Sena: तमिलनाडु की राजनीति में 4 मई 2026 को 'विजय' की धूम मची। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की मात्र दो साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें झटकीं। इसमें अहम योगदान रहा, उन महिला उम्मीदवारों का, जिन्होंने थलापति का 'विजय' तिलक किया। इस ऐतिहासिक जीत में सबसे बड़ा रोल रहा महिला फैक्टर का रहा है। वहीं, अब सरकार गठन की तैयारियां जोरों पर हैं और 7 मई को थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

आपको बता दें कि, AIADMK ने अपनी 47 जीती हुई सीटों में से 6 पर महिलाओं को सफलता दिलाई। ठीक उलट, DMK और BJP का 'वुमेन कार्ड' पूरी तरह फेल हो गया, दोनों पार्टियों की एक भी महिला उम्मीदवार विधानसभा पहुंचने में कामयाब नहीं हुई। आइए जानते हैं कि कौन हैं वो 13 महिलाएं, जिन्होंने 'विजय' का राज तिलक किया...

thalapathy-vijay-women-sena

कुल आंकड़े: कितनी महिलाओं को टिकट मिला और कितनी जीतीं?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें लगभग 400 से ज्यादा महिला उम्मीदवार थीं। पार्टीवार टिकट वितरण इस प्रकार रहा:

  • DMK: 164 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जिनमें सिर्फ 18 महिलाएं।
  • AIADMK: 167 सीटों पर लड़ी (BJP के साथ गठबंधन में), 20 महिलाओं को टिकट दिया।
  • TVK: अकेले 234 सीटों पर लड़ी, 23 महिलाओं को टिकट दिया (जिनमें 8 अरक्षित यानी सामान्य सीटें थीं)। इनमें से 13 ने भारी मतों से जीत हासिल की।

TVK की इन 13 महिलाओं ने न सिर्फ पार्टी की जीत में अहम योगदान दिया, बल्कि कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर स्थापित नेताओं को करारी शिकस्त दी। AIADMK की 6 महिला उम्मीदवार ने भी पार्टी की 47 सीटों को मजबूती दी।

TVK की वो 13 महिलाएं, जो बनेंगी MLA- पूरी लिस्ट (जीत के आंकड़ों सहित)

thalapathy-vijay-women-sena

यहां विस्तार से जानें किसे हराया?

क्रम विधानसभा सीट विजेता (TVK) वोट जीत का अंतर हारने वाले वोट
1 थिरु-वी-का-नगर (SC) एम.आर. पल्लवी 69,125 +22,333 के.एस. रविचंद्रन (DMK) 46,792
2 पल्लावरम जे. कामाची 1,33,611 +54,693 डी. मुरुगेसन (DMDK) 78,918
3 रानीपेट थाहिरा 91,149 +5,787 आर. गांधी (DMK) 85,362
4 गुडियाट्टम के. सिंधु 82,858 +10,097 के.बी. प्रदाप (DMDK) 72,761
5 कुमारपालयम सी. विजयालक्ष्मी 81,179 +7,696 पी. थंगामणि (AIADMK) 73,483
6 भवानीसागर वी.पी. तमिलसेल्वी 72,391 +4,569 ए. बन्नारी (AIADMK) 67,822
7 अवनाशी कमाली एस 84,209 +15,373 डॉ. एल. मुरुगन (BJP) 68,836
8 तिरुपुर (उत्तर) वी. सत्यबामा 1,31,401 +69,992 एम.एस.एम. आनंदन (AIADMK) 61,409
9 कवुंडमपलयम कनिमोझी संतोष 1,46,466 +42,140 अरुणकुमार पीआरजी (AIADMK) 1,04,326
10 कृष्णारायपुरम सत्य. एम 62,378 +3,503 डॉ. दिव्या एस (AIADMK) 58,875
11 शिवगंगा कुलंथई रानी ए 73,737 +15,081 सेंथिलनाथन पीआर (AIADMK) 58,656
12 राजपालयम जेगडेश्वरी के 65,548 +10,605 थंगापांडियन एस (DMK) 54,943
13 शिवकाशी कीर्तन एस 68,709 +11,670 अशोकन जी (INC) 57,039

AIADMK की 6 महिला जीतीं- पूरी लिस्ट

क्रम विधानसभा सीट विजेता (AIADMK) वोट जीत का अंतर हारने वाले पार्टी
1 मदुरंतकम मरागथम कुमारवेल. के 69,284 +7,194 एझिल कैथरीन TVK
2 पप्पिरेड्डीपट्टी मैरागथम वेट्रिवेल 1,01,829 +33,114 पलानीअप्पन. पी DMK
3 अराणी जयसुधा. एल 76,735 +5,631 महालक्ष्मी गोवर्धनन DMK
4 यरकौड उषारानी. पी 87,772 +2,189 लक्ष्मी जनार्थनं. जे TVK
5 धारापुरम सत्यभामा. पी 81,100 +16,727 इंदिरानी. टी DMK
6 लालगुडी लीमरोज़ मार्टिन 60,795 +2,739 कु पा कृष्णन TVK

DMK का महिला कार्ड क्यों फेल? विस्तार से विश्लेषण

DMK की 18 महिला उम्मीदवारों में से एक भी विधायक नहीं बनी। कई हाई-प्रोफाइल चेहरों को करारी हार मिली:

  • थूथुकुडी में समाज कल्याण मंत्री गीता जीवन TVK के श्रीनाथ से 37,731 वोटों से हारीं।
  • नीलाकोट्टई में एस. नागजोथी TVK के उम्मीदवार से हारीं।
  • मनमदुरई में ए. तमिलरासी TVK के इलांगोवन से महज 1,000 वोट पीछे रहीं (रात 8:30 बजे तक)।
  • अवानाशी, पेरम्बलूर, सेंथमंगलम, तांबरम और तिरुप्परनकुंड्रम जैसी सीटों पर भी DMK की महिलाएं TVK से हारीं।

AIADMK की महिलाओं का शानदार प्रदर्शन

AIADMK की महिलाओं ने कई सीटों पर पार्टी को संबल दिया। मरागथम कुमारवेल ने मदुरंतकम में TVK की एझिल कैथरीन को 7,194 वोटों से हराया। मैरागथम वेट्रिवेल ने पप्पिरेड्डीपट्टी में 33,000+ वोटों से जीत दर्ज की। अरानी में जयसुधा ने DMK की महालक्ष्मी गोवर्धनन को हराया। लालगुडी में लीमरोज़ मार्टिन ने DMK के गढ़ को तोड़ा।

हालांकि AIADMK की कुछ बड़ी महिला उम्मीदवार हारीं भी, जैसे पी. वलारमथी 'थाउजेंड लाइट्स' सीट पर TVK से, एस. गोकुला इंदिरा अन्ना नगर में TVK के V.K. रामकुमार से (71,375 वोटों से), और ए. पोरकोडी (बहुजन समाज पार्टी के दिवंगत नेता के. आर्मस्ट्रांग की पत्नी) थिरु-वी-का-नगर में तीसरे स्थान पर रहीं।

अन्य पार्टियों का प्रदर्शन

  • कांग्रेस: दो महिला उम्मीदवारों में से थाराहाई कथबर्ट कोलाचेल से जीतीं (रात 8:30 बजे तक 2,600 वोट आगे)। वी. श्रीनिधि नायडू सिंगानल्लूर से हारीं।
  • CPI(M): डी. लता (पार्टी की इकलौती महिला उम्मीदवार) किलवेलूर से 2,278 वोटों के अंतर से जीतीं।
  • DMDK: प्रेमलता विजयकांत ने वृद्धाचलम में बहुत कम अंतर से जीत हासिल की।
  • BJP: तमिलिसाई सुंदरराजन और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन समेत सभी महिला उम्मीदवार TVK के हाथों हारीं।

TVK समर्थकों का नया फैशन ट्रेंड: सफेद कमीज-खाकी पैंट

चुनावी मैदान पर वुमन TVK समर्थकों ने एक नया सांस्कृतिक चलन शुरू किया। सफेद कमीज के साथ खाकी (बेज) पैंट। यह यूनिफॉर्म अब TVK के प्रति निष्ठा का प्रतीक बन गया है। मतदान केंद्रों पर यह देखकर लगता था कि पूरा तमिलनाडु एक नई राजनीतिक लहर में बह रहा है।

TVK का 'महिला-केंद्रित' मेनिफेस्टो: जीत की असली कुंजी

16 अप्रैल 2026 को जारी TVK के मेनिफेस्टो ने महिलाओं के दिल को छू लिया। मुख्य वादे थे:

  • हर महिला परिवार प्रमुख (60 वर्ष तक) को ₹2,500 मासिक खाते में।
  • हर परिवार को सालाना 6 फ्री LPG सिलेंडर (अन्नपूर्णा सुपर सिक्स स्कीम)।
  • गरीब परिवार की दुल्हन को 8 ग्राम सोना (1 पावन) + सिल्क साड़ी (अन्नन सीर स्कीम)।
  • ब्याज-मुक्त लोन, फ्री बिजली और लड़कियों की पढ़ाई के लिए ₹15,000 सालाना।

ये वादे DMK-AIADMK के पुराने वादों से कहीं ज्यादा आकर्षक साबित हुए। राज्य की 50% से ज्यादा महिला मतदाताओं और पहली बार वोट डाल रही युवतियों ने TVK को चुना। खासकर ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर और सोने का वादा सीधा दिल छू गया। नतीजा - उत्तर, डेल्टा और दक्षिण तमिलनाडु की महिलाओं वाली कई सीटों पर TVK ने भारी बढ़त बना ली।

तमिलनाडु चुनाव 2026 ने साबित कर दिया कि महिला मतदाता अब सिर्फ वोट नहीं, बल्कि फैसला बदलने वाली ताकत बन चुकी हैं। TVK की 13 और AIADMK की 6 महिला उम्मीदवार जीतकर आईं हैं, जो अब MLA की शपथ लेंगे। लहर का सबसे बड़ा प्रमाण हैं, जबकि DMK-BJP की शून्य सफलता उनके पुराने फॉर्मूले की सीमा बता रही है। 7 मई को शपथ समारोह के साथ तमिलनाडु की नई राजनीतिक यात्रा शुरू हो रही है। और इसमें महिलाओं की आवाज अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत सुनाई देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+