Anjali Arora Video: थाईलैंड की सड़क पर रात में अंजलि अरोड़ा ने की ऐसी हरकत, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Anjali Arora Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल हो रहा है लेकिन इस बार काचा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अकेले स्कूटी राइड का मजा लेती नजर आ रही हैं।

सुनसान सड़क पर 'मी टाइम' इन्जॉय करती दिखीं अंजलि अरोड़ा
वायरल वीडियो में अंजलि अरोड़ा थाईलैंड के फुकेट में एक सुनसान सड़क पर स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि वह इस दौरान पूरी तरह से अपने मी टाइम को इन्जॉय करती दिख रही हैं। वीडियो में उनका खुशमिजाज अंदाज और बेफिक्र स्टाइल साफ झलक रहा है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Anjali Arora Video

स्टाइलिश लुक ने बढ़ाया ग्लैमर, ब्लैक ड्रेस में मचाया तहलका

इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा ब्लैक ऑफ-शोल्डर मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले बाल और कैजुअल स्टाइल के साथ उनका ये लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। वाइट कलर की स्टाइलिश स्कूटी पर सवार अंजलि अरोड़ा का ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- हीलिंग अब कुछ इस तरह से हो रही है।

म्यूजिक वीडियो ने रातोंरात बनाया स्टार, 2 दर्दनाक शादियों ने तबाह की जिंदगी, 2014 से कहां गायब है ये हसीना?
म्यूजिक वीडियो ने रातोंरात बनाया स्टार, 2 दर्दनाक शादियों ने तबाह की जिंदगी, 2014 से कहां गायब है ये हसीना?

हेलमेट न पहनने पर उठे सवाल, फैंस ने दी सलाह

जहां एक ओर फैंस अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। वीडियो में अंजलि बिना हेलमेट के स्कूटी चलाती नजर आ रही हैं, जिस पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी है। कुछ यूजर्स ने यहां तक लिखा है कि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है और इससे चालान भी कट सकता है।

फैंस के रिएक्शन: तारीफों के साथ सलाह भी

आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और करीब 2 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। जहां कुछ फैंस उनके लुक और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने दिल वाले इमोजी शेयर करते हुए अपना प्यार जाहिर किया है। हालांकि हेलमेट को लेकर उठी बहस भी इस वीडियो का अहम हिस्सा बन गई है।

'काचा बादाम' से मिली पहचान, जबरदस्त फैन फॉलोइंग

अंजलि अरोड़ा को काचा बादाम गाने पर डांस वीडियो से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वह रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। आज उनके इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। वह रिएलिटी शो लॉक अप में भी नजर आ चुकी हैं, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था।

सड़क सुरक्षा पर ध्यान देना भी जरूरी

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि कैसे छोटे-छोटे पल भी इंटरनेट पर बड़ी चर्चा का कारण बन जाते हैं। हालांकि इस बीच सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दे भी उतने ही जरूरी है, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+