Coronavirus scare: बेटे के पैदा होते ही डॉक्टर्स ने कहा-छोड़ दो अस्पताल, रूसलान ने शेयर किया डरावना अनुभव

मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के केस कम होने के बजाए हर घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी वायरस से जंग जीतने के लिए देश लॉकडाउन पर है,इसी बीच टीवी के मशहूर एक्टर रूसलान मुमताज ने आपबीती सुनाकर सबको चौंका दिया है, दरअसल 'जी ले जरा' और 'बालिका वधू' जैसे सीरयल्स के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रुसलान मुमताज हाल ही में बेटे के पिता बने हैं।

रूसलान ने शेयर किया डरावना अनुभव

रूसलान ने शेयर किया डरावना अनुभव

उनकी पत्नी निराली ने 26 मार्च 2020 को बेटे को जन्म दिया था, जहां रूसलान के घर इतनी बड़ी खुशी आई है ,वहीं दूसरी ओर देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है इसलिए इस दौरान रूसलान और निराली को जो झेलना पड़ा है, वो वाकई में काफी भयावह था, एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए रूसलान ने उन डरावनी बातों को शेयर किया है।

'डॉक्टर की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी'

एक्टर ने कहा कि जिस अस्पताल में मेरे बेटे का जन्म हुआ था, वहां के एक डॉक्टर की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी इसलिए हमें जल्द से जल्द अस्पताल छोड़कर जाने को बोल दिया था, उस वक्त हमारे पास कोई नैनी भी नहीं थी, कोई गाइड करने वाला नहीं था कि बेबी को कैसे खिलाना है, मेरे पैरेंट्स ने मुझे कहा था कि एक मेड को हायर कर लूं, लेकिन ऐसा करने से बच्चे को कोरोना वायरस का खतरा भी हो सकता था।

'14 घंटे तक बच्चे ने दूध तक नहीं पिया'

फिर हम बच्चे को घर ले आए, पूरा दिन बच्चा सोता रहा, 14 घंटे तक बच्चे ने दूध तक नहीं पिया, फिर रात में 12 बजे बच्चा उठा, हमने ऑनलाइन देखा कि कैसे बच्चे को कपड़ों से रैप करना है ताकि वो गरमाहट महसूस करे, थोड़ी देर बाद जब हमने बच्चे को छुआ तो वो मूव नहीं कर रहा था, मैं परेशान हो गया था, हमें लगा हमने कुछ गलत तो नहीं कर दिया,लेकिन कुछ देर बाद बच्चा हिलने लगा

नैनी को हायर करने का रिस्क लिया

नैनी को हायर करने का रिस्क लिया

फिर हमने फैसला लिया कि वे नैनी को हायर करने का रिस्क लेंगे,नैनी को मनाया कि वे 3 महीनों तक उनके बेटे का ध्यान रखे, हमें डर था कि हम कोई गलती ना कर दें जिससे बच्चे को नुकसान पहुंचे।

कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र जूझ रहा...

कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र जूझ रहा...

फिलहाल अभी सब ठीक है, मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र जूझ रहा है। राज्य में महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 1200 के पार जा चुकी है, जो किसी अन्य राज्य से सबसे अधिक है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं।

सभी 381 इलाके 'कंटेनमेंट जोन' घोषित

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने प्रदेश में 381 क्षेत्रों की पहचान की है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। बीएमसी ने अब सभी 381 इलाकों को 'कंटेनमेंट जोन' घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+