पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर शेयर की हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन, बताए बचने के उपाय

नई दिल्ली। दुनिया में महामारी का रुप ले चुका कोरोना वायरस अब भारत के कई राज्यों में फैल गया है। शनिवार तक देश में इस वायरस से 84 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर में अलग रहने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश ट्विटर पर साझा किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दिशानिर्देश जारी करते हुए लिखा, यहां कुछ महत्वपूर्ण सूचना है। इसे पढ़ें।

Coronavirus PM narendra Modi shares health ministrys guidelines on home quarantine

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध जारी किए दिशानिर्देशों में कहा कि, घर पर अलग रखने का उद्देश्य आपको और आपके प्रियजनों की रक्षा करना है। हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन-

-जिन्हें घर पर अलग रखा गया है उन्हें एक ऐसे एकल कमरे में रहना चाहिए जो कि हवादार हो और उससे उससे लगा हुआ शौचालय हो या फिर उनके लिए अलग शौचालय हो।
-यदि परिवार के किसी अन्य सदस्य को उसी कमरे में रहना जरूरी हो, तो यह सलाह दी जाती है कि दोनों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी हो।
-घर में अलग रखे गए व्यक्तियों को वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+