दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना के बीच 10 अप्रैल से AIIMS में होगी केवल अर्जेंट सर्जरी
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली एम्स ने फैसला लिया है कि 10 अप्रैल यानी शनिवार से विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में केवल इमरजेंसी सर्जरी ही की जाएगी। एम्स का कहना है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है।
Recommended Video


सभी केंद्रों और विभागों के प्रमुखों को भेजे गए पत्र में एम्स के अधीक्षक डॉ डी. के. शर्मा ने कहा कि एम्स के निदेशक की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को रामलिंगस्वामी बोर्ड कक्ष में बैठक हुई। शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए ऑपरेशन थिएटर की सेवाओं को कम किया जाएगा।
सर गंगाराम के 37 डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव
सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि इन सभी डॉक्टरों ने कोरोना का टीका लगवाया था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक कोरोना के मरीजों का उपचार करते हुए 37 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। कुल 32 डॉक्टर क्वारंटीन हैं और बाकी पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 7437 नए कोरोना मामले सामने आए, वहीं 24 लोगों की मौत हुई है और 3687 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 8 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications