'पढ़ाई करो आंदोलन नहीं' मंत्री जी की नसीहत के बीच सड़कों पर घसीटी गई महिला कैंडिडेट्स, BPSC TRE-4 पर भड़की आग

BPSC TRE-4 Protest: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को लेकर छात्रों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखा। बुधवार, 20 मई को पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। छात्र जंजीर पहनकर विरोध जता रहे थे और सरकार से जल्द वैकेंसी जारी करने की मांग कर रहे थे।

इस दौरान पटना कॉलेज और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कई जगह छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक परीक्षा का स्पष्ट शेड्यूल जारी नहीं हुआ। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार TRE-4 को लेकर गंभीर है और जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

BPSC TRE-4 Protest

छात्र नेता हिरासत में, घसीटते हुए ले गई पुलिस

प्रदर्शन शुरू होने से पहले पुलिस ने छात्र नेता रिंकल यादव को हिरासत में ले लिया। उन्हें सड़क से घसीटते हुए ले जाने का वीडियो भी सामने आया। रिंकल यादव पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रह चुके हैं। उन्हें पहले तेजप्रताप यादव का समर्थन भी मिला था।

ये भी पढ़ें: Shashikant Suthar: कौन हैं शशिकांत सुथार, जिन्होंने हिला दी NTA की कुर्सी? AI के जरिए किया पेपर लीक को बेनकाब

इसके अलावा छात्र नेता खुशबू पाठक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक खुशबू पाठक आरा से पटना आ रही थीं, लेकिन बिहटा के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया और थाने ले गई। महिला अभ्यर्थियों को भी पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया।

BPSC Infographics

जंजीर पहनकर किया विरोध

TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। कई छात्र जंजीर पहनकर सड़क पर उतरे। उनका कहना था कि लंबे इंतजार ने उन्हें मानसिक दबाव में डाल दिया है। अभ्यर्थी BPSC कार्यालय तक मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।

पटना में सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए पटना कॉलेज और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए। वाटर कैनन की गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस आंदोलन में शामिल होने पहुंच रहे छात्रों को अलग-अलग थानों में ले जाती रही। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।

BPSC TRE-4 प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री ने क्या कहा

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी (Mithilesh Tiwari) ने कहा कि सरकार TRE-4 भर्ती को लेकर लगातार तैयारी कर रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आंदोलन छोड़कर परीक्षा की तैयारी करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग और BPSC के बीच बातचीत जारी है और जल्द शेड्यूल सामने आएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बाहरी लोग छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्री के मुताबिक सरकार इस बात पर भी नजर रख रही है कि आंदोलन में कौन-कौन लोग शामिल हो रहे हैं।

अभ्यर्थियों में बढ़ रही बेचैनी

TRE-4 भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में लंबे समय से नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि बार-बार भर्ती की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ। इसी वजह से लगातार आंदोलन और प्रदर्शन हो रहे हैं। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी से उनकी तैयारी और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: NEET UG Controversy: दिग्विजय सिंह की कमेटी ने NTA चीफ को किया तलब, क्या बदल जाएगा मेडिकल परीक्षा का सिस्टम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+