RR से हार के बाद LIVE कैमरे पर बेकाबू हुए ऋषभ पंत! मुंह से निकला अपशब्द, अपनी ही टीम के लिए कह दी ये बड़ी बात

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ को 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में लखनऊ की 9वीं हार है। 19 मई का दिन ऋषभ पंत के लिए दोहरी निराशा लेकर आया, क्योंकि इसी दिन उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान पद से हटा दिया गया और वनडे टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया।

इस सीजन में लगातार मिल रही हार के बाद भी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का अपनी टीम पर भरोसा डिगा नहीं है। मैच के बाद लाइव कैमरे पर बातचीत के दौरान पंत काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपशब्द (We are a f*****g good team) का इस्तेमाल करते हुए अपनी टीम को एक बेहद शानदार टीम बताया। आइए जानतें हैं टीम की हार पर उनकी क्या प्रतिक्रिया रही...

Rishabh Pant

टीम के बचाव में क्या बोले ऋषभ पंत

मैच खत्म होने के बाद जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर इयान बिशप से बातचीत करते हुए ऋषभ पंत ने टीम का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'देखिए, जैसा कि मैंने कहा, परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, हमें एक टीम के रूप में खुद पर गर्व है। आप जानते हैं कि हमारे पास किस तरह की टीम है और हम यह मैच जीत सकते थे। एक टीम के तौर पर हमारा आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है। व्यक्तिगत रूप से चीजें हमारे पक्ष में नहीं रही हैं और यह हर कोई जानता है, लेकिन यह इस सच्चाई को नहीं बदल सकता कि हम एक बेहद शानदार टीम हैं।'

आखिरी ओवरों में नहीं उठा पाए फायदा

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 96 रनों की तूफानी पारी खेली। एक समय लखनऊ की टीम 12.2 ओवरों में 2 विकेट पर 151 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आखिरी के 3 ओवरों में टीम सिर्फ 26 रन ही जोड़ सकी। जोफ्रा आर्चर द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में लखनऊ की टीम सिर्फ 5 रन बना सकी और उसने 3 विकेट गंवाए।

मिडवे स्टेज (पारी के ब्रेक) पर स्कोर को लेकर पंत ने कहा कि टीम आर्चर के आखिरी ओवर का फायदा नहीं उठा सकी, जिसके कारण वे 5 से 10 रन पीछे रह गए। पंत के मुताबिक, इस तरह की विकेट पर जिस तरह की शुरुआत उन्हें मिली थी, उन्हें और अधिक रन बनाने चाहिए थे।

LSG को किस गेंदबाज की खली कमी?

मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में लखनऊ की टीम इस मैच में आकाश सिंह, मयंक यादव, मोहसिन खान और प्रिंस यादव जैसे गेंदबाजों के साथ उतरी थी। हालांकि, गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा; आकाश सिंह ने अपने स्पेल में 54 रन और मयंक यादव ने 50 रन लुटा दिए।

ऐसी पिच पर गेंदबाजों को हो रही परेशानी और उनकी रणनीति को लेकर पंत ने कहा, 'इस तरह की विकेट पर गेंदबाजों के लिए मार्जिन बहुत कम होता है। ऐसे समय में बहुत ज्यादा सुझाव (Suggestions) काम नहीं आते। आपको अपनी योजना को सरल रखना होता है और एक समय में एक गेंद पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसे सही जगह पर डालना होता है।'

जब पंत से पूछा गया कि क्या टीम को मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज की कमी खली, तो उन्होंने इस बात को स्वीकार किया। पंत ने कहा कि अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे रातों-रात हासिल नहीं किया जा सकता, इसे कमाने में सालों लग जाते हैं। खासकर दबाव की परिस्थितियों में एक अनुभवी गेंदबाज का टीम में होना बेहद मायने रखता है, और निश्चित रूप से टीम को इस मैच में उनकी कमी महसूस हुई।

Ishan Kishan Emotional: मैच जिताकर ईशान किशन को आई दिवंगत बहन की याद! प्लेऑफ में पहुंचते ही छलका दर्द!
Ishan Kishan Emotional: मैच जिताकर ईशान किशन को आई दिवंगत बहन की याद! प्लेऑफ में पहुंचते ही छलका दर्द!

IPL 2026 Points Table Update

  • टॉप पर RCB का कब्जा: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों (+1.065 नेट रन रेट) के साथ तालिका में पहले स्थान पर है।
  • दूसरे और तीसरे पर कड़ा मुकाबला: गुजरात टाइटंस (GT) दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) तीसरे नंबर पर है; दोनों ही टीमों के 13 मैचों में 16-16 अंक हैं।
  • चौथे और पांचवें पायदान की स्थिति: राजस्थान रॉयल्स (RR) 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर सुरक्षित है, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है।
  • मिड-टेबल में CSK और DC: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) छठे और दिल्ली कैपिटल्स (DC) सातवें स्थान पर हैं; दोनों टीमों के पास 13 मैचों के बाद समान 12-12 अंक हैं।
  • निचले पायदान पर संघर्ष: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस (MI) 8 अंकों के साथ नौवें पायदान पर है।
  • सबसे फिसड्डी रही LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस सीजन में सबसे खराब स्थिति में है; टीम 13 मैचों में 9 हार और केवल 8 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है।
दबाव में निखरना और कोच का जादू, कैसे गुजरात टाइटंस बनी IPL की सबसे खतरनाक टीम
दबाव में निखरना और कोच का जादू, कैसे गुजरात टाइटंस बनी IPL की सबसे खतरनाक टीम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+