'कभी भूल नहीं पाऊंगा', Coronavirus से ठीक हुए इटली के नागरिक ने केरल के डॉक्टर्स को लिखा भावुक संदेश

ठीक होने के बाद बोला इटली का नागरिक, सुरक्षित हाथों में केरल, यहां बार-बार आऊंगा

नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस के संकट से निपटने की लड़ाई लड़ रहे हैं। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारत में कोरोना वायरस अभी तक ज्यादा कोहराम नहीं मचा पाया है, लेकिन अभी तक 590 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी से अब तक देश में 18 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं तो 3 हजार से अधिक लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना से ठीक हुए मरीजों में कई विदेशी नागरिक भी हैं जो भारतीय डॉक्टर्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसी एक खबर केरल से सामने आ रही है।

इटली के नागरिक ने जीती कोरोना से जंग

इटली के नागरिक ने जीती कोरोना से जंग

केरल में कोरोना वायरस के खिलाफ डॉक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टाफ पूरी इमानदारी से दिन-रात कोरोना मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं। भारत घूमने आए विदेशी नागरिक भी इस महामारी की चपेट में हैं जो केरल में अपना इलाज करा रहे हैं। इसी बीच इटली के एक नागरिक के कोरोना से ठीक होने के बाद उनसे डॉक्टर्स का धन्यवाद किया है। इटली के रहने वाले 57 साल के रॉबर्टो टोमासो, केरल घूमने के लिए आए थे, उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए रॉबर्टो टोमासो

13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए रॉबर्टो टोमासो

रॉबर्टो टोमासो ने बताया कि वह भारत में अपनी छुट्टियां खुसी से बिताना चाहते थे लेकिन उन्हें अपना पूरा समय अस्पताल में मौत के साए के बीच गुजारना पड़ा। रॉबर्टो टोमासो 13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे, हालांकि अब वह कोरोना से जंग जीत गए हैं और वापस अपने देश लौटने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, मैं केरल से बहुत प्यार करता हूं और यहां बार-बार आऊंगा।

ठीक होने के बाद रॉबर्टो टोमासो ने कही ये बात

ठीक होने के बाद रॉबर्टो टोमासो ने कही ये बात

ठीक होने के बाद रॉबर्टो टोमासो ने कहा, मुझे यहां अच्छा इलाज मिला जिसके लिए में सबका शुक्रगुजार हूं। सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने मेरा बहुत ख्याल रखा और मुझे बहुत अच्छा खाना दिया। जो प्यार मुझे यहां से मिला मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगा। उन्होंने कहा, मैं सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से शुक्रिया कहना चाहता हूं और कोरोना के खत्म होने के बाद मैं अगले साल दोबारा यहां लौटूंगा।

भाषा के कारण शुरुआत में हुई परेशानी

रॉबर्टो टोमासो ने हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने राज्य सरकार और हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद दिया है। बता दें देश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद राज्य और केंद्र सरकारों ने भारत आए विदेशियों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेज दिया था। 13 मार्च को रॉबर्टो टोमासो में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। भाषा के कारण अधिकारियों को यह जानने में दिक्कत हुई कि वह किस-किस के संपर्क में आए थे। हालांकि बाद में इटैलियन ट्रांसलेटर की मदद से एक लिस्ट तैयार की गई और रूट मैप भी बनाया गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: पश्चिम बंगाल पहुंची केंद्र की इंटर मिनिस्टेरियल सेंट्रल टीम को दौरा करने से रोका गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+