COVID-19 Cases 2025: तेजी से फैल रहा कोरोना, 6 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, केरल-दिल्ली टॉप पर!
COVID-19 Cases 2025 Update: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस की आहट सुनाई दे रही है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच अब 8 जून 2025 को भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 6000 के पार पहुंच गई है। खास बात ये है कि इस बार भी वही राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं, जो पहले की लहरों में भी सबसे आगे थे-केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र।
हालांकि राहत की बात ये है कि डिस्चार्ज होने वालों की संख्या एक्टिव मामलों से ज्यादा है और कई राज्यों में फिलहाल कोई भी सक्रिय केस नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड के लक्षणों को हल्के में न लें और जरूरत पड़ने पर तुरंत जांच कराएं।

डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या ज्यादा
देशभर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 6133 हो गई है, जबकि अब तक 6237 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े 8 जून 2025 सुबह 8 बजे तक जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें: COVID-19 Cases 2025: दुनिया में कोरोना के कितने केस? मौतों में भारत के 2 राज्य अव्वल! दिल्ली-बिहार का क्या हाल
सबसे ज्यादा केस केरल और दिल्ली में
कोरोना के एक्टिव मामलों में सबसे ज्यादा केस केरल (1806), गुजरात (717), दिल्ली (665), महाराष्ट्र (577) और कर्नाटक (444) में दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली और महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा बढ़ा
दिल्ली में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि महाराष्ट्र में 18 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा केरल में 12, कर्नाटक में 7 और तमिलनाडु में 5 लोगों की मौत हुई है।
बिहार, गुजरात, कर्नाटक में भी नए केस
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 102 नए एक्टिव केस मिले हैं, जबकि कर्नाटक में 7 नए केस और बिहार में 7 नए केस दर्ज किए गए। दिल्ली में एक दिन में 73 नए केस सामने आए हैं।
कुछ राज्यों में राहत की खबर
अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में फिलहाल कोई भी एक्टिव केस नहीं है। यह राज्यों के लिए राहत की बात है।
कोविड से गई किनकी जान?
- कर्नाटक में दो मौतें हुईं: एक 46 वर्षीय पुरुष जिनकी पहले से ही दिल और फेफड़े की बीमारी थी, और एक 78 वर्षीय बुजुर्ग जिनको कई गंभीर बीमारियां थीं।
- केरल में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें से एक व्यक्ति को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और दूसरे को कैंसर था।
- तमिलनाडु में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई जो डायबिटीज़ और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
राज्यवार आंकड़े एक नजर में
- केरल: 1806 एक्टिव केस
- गुजरात: 717 एक्टिव केस
- दिल्ली: 665 एक्टिव केस
- महाराष्ट्र: 577 एक्टिव केस
- कर्नाटक: 444 एक्टिव केस
- उत्तर प्रदेश: 208 एक्टिव केस
- पश्चिम बंगाल: 622 एक्टिव केस
- राजस्थान: 108 एक्टिव केस
- तमिलनाडु: 194 एक्टिव केस
- पंजाब: 26 एक्टिव केस
- हरियाणा: 87 एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील
सरकार ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और समय पर वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत टेस्ट कराएं।
ये भी पढ़ें: Coronavirus LIVE Updates: 6 हजार के पार हुए कोविड के एक्टिव मरीज, 59 तक पहुंचा मौतों का आंकड़ा, देखें अपडेट्स
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications