COVID-19 Cases 2025: दुनिया में कोरोना के कितने केस? मौतों में भारत के 2 राज्य अव्वल! दिल्ली-बिहार का क्या हाल
COVID-19 Cases 2025: 2025 में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। खासकर नया वैरिएंट NB.1.8.1 अब चिंता का कारण बन रहा है। भारत में भी हालात बदलते दिख रहे हैं - एक्टिव केस 6 हजार के करीब पहुंच चुके हैं और मौतों की संख्या 60 को छू रही है। फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं, जहां 1,806 मरीज अभी भी संक्रमित हैं।
गुजरात तेजी से उसे पीछे करने की ओर बढ़ रहा है, वहां एक्टिव केस 717 पहुंच गए हैं। इसके अलावा दिल्ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं। मौतों की बात करें तो सबसे गंभीर स्थिति महाराष्ट्र में है, जहां अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरे नंबर पर केरल है, जहां 12 मौतें दर्ज की गई हैं।

वहीं, दुनिया के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो, 21 अप्रैल से 18 मई 2025 के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 90 देशों में कुल 150,503 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 28 दिनों की तुलना में वृद्धि दर्शाते हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में पूर्वी भूमध्यसागरीय, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में इजाफा देखा गया है। आइए जानते हैं देश-दुनिया में कोरोना का हाल?
भारत में कोरोना की स्थिति (1 जनवरी- 7 जून 2025 तक)
- देश में कुल एक्टिव केस: 5755
- पिछले 24 घंटे में नए केस: 391
- पिछले 24 घंटे में मौतें: 4
- अब तक कुल मौतें (2025): 59
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य:
फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में हैं, जहां 1,806 मरीज अभी भी संक्रमित हैं। गुजरात तेजी से उसे पीछे करने की ओर बढ़ रहा है, वहां एक्टिव केस 717 पहुंच गए हैं। इसके अलावा दिल्ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र भी टॉप लिस्ट में शामिल हैं। मौतों की बात करें तो सबसे गंभीर स्थिति महाराष्ट्र में है, जहां अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरे नंबर पर केरल है, जहां 12 मौतें दर्ज की गई हैं।
एक नजर में समझें आंकड़े-
- Kerala Corona-19 Active Case: 1,806 एक्टिव केस, 12 मौतें । पिछले 24 घंटे में- 127 नए केस, 1 मौत
- Gujarat Corona-19 Active Case: 717 एक्टिव केस, 2 मौतें । पिछले 24 घंटे में- 102
- Delhi Corona Active Case: 665 एक्टिव केस, 7 मौतें । पिछले 24 घंटे में- 73
- West Bengal COVID-19 Case: 622 एक्टिव केस, 1 मौत । पिछले 24 घंटे में- 26
- Maharashtra COVID-19 Case: 577 एक्टिव केस, 18 मौतें (मौतों में अव्वल) । पिछले 24 घंटे में- 29 नए केस, 1 मौत
दक्षिण भारत के ये राज्य भी प्रभावित
दक्षिण भारत के दो राज्य फिर से कोरोना की गिरफ्त में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक राज्य में एक्टिव केस 1800 से ज्यादा हो चुके हैं।
- आंध्र प्रदेश: एक्टिव केस- 72, मौत- 0
- तेलंगाना: एक्टिव केस- 9, मौत- 0
- कर्नाटक: एक्टिव केस-444 , मौत- 7
- केरल: एक्टिव केस- 1806, मौत- 12
- तमिलनाडु: एक्टिव केस- 194, मौत- 5
UP-बिहार का हाल: UP-Bihar Corona Update
- उत्तर प्रदेश: 208 एक्टिव केस, 2 मौतें
- बिहार: 44 एक्टिव केस, 0 मौतें
अब नजर डालते हैं कोरोना से जुड़े 5 अहम सवालों के जवाब पर...
दुनिया भर में कोरोना का हाल (WHO डेटा, 18 मई तक)?
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल से 18 मई 2025 के बीच दुनियाभर में 150,503 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए। ये केस 90 देशों से आए हैं और इनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पूर्वी भूमध्यसागरीय, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में देखी गई है। इससे साफ है कि भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना एक बार फिर एक्टिव हो गया है, और खास तौर पर NB.1.8.1 वेरिएंट इसकी वजह बन रहा है।
- 90 देशों में कुल नए केस: 1,50,503
- प्रमुख प्रभावित क्षेत्र: दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी भूमध्यसागरीय और पश्चिमी प्रशांत
- अस्पताल में भर्ती मरीज: 1.3 लाख
- ICU में भर्ती: 200 मरीज
NB.1.8.1 वेरिएंट क्यों चिंता की वजह बन रहा है?
ये वेरिएंट पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है। शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये इंसानी कोशिकाओं से आसानी से चिपक सकता है और शरीर में तेजी से फैल सकता है। हालांकि अभी तक इसकी वजह से ज्यादा गंभीर लक्षण या ज्यादा मौतें नहीं देखी गई हैं।
क्या टीके अब भी असरदार हैं?
डॉक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा कोविड वैक्सीन अभी भी संक्रमण, गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने से बचाव कर रहे हैं। लेकिन NB.1.8.1 कुछ हद तक वैक्सीन से बनी इम्युनिटी को बायपास कर सकता है।
भारत में अब तक कितनी मौतें और केस?
अभी तक भारत में करीब 6 हजार एक्टिव केस हैं और 60 के आसपास मौतें हो चुकी हैं। इसमें से महाराष्ट्र और केरल मौतों के मामले में टॉप पर हैं, जबकि एक्टिव केस में भी केरल सबसे आगे है।
क्या फिर से पैनिक की जरूरत है?
नहीं, फिलहाल कोई बड़ी घबराहट की बात नहीं है। लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है। भीड़ से बचें, मास्क पहनें और अगर लक्षण महसूस हों तो तुरंत टेस्ट कराएं।
क्या सावधानियां बरतें?
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें।
- हाथों की स्वच्छता बनाए रखें।
- लक्षण महसूस होने पर घर पर रहें और डॉक्टर से संपर्क करें।
- बूस्टर डोज़ लेने में देरी न करें।
NB.1.8.1 वेरिएंट के कारण COVID-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन फिलहाल यह वेरिएंट गंभीर बीमारी का कारण नहीं बन रहा है। सतर्क रहकर और सावधानियां अपनाकर हम इस स्थिति से निपट सकते हैं।
-
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT












Click it and Unblock the Notifications