Coronavirus Updates: 6 हजार के पार हुए कोविड के एक्टिव मरीज, 59 तक पहुंचा मौतों का आंकड़ा, देखें अपडेट्स
Coronavirus in India LIVE Updates: कोरोना वायरस भले ही पहले की तरह डरावना न रह गया हो, लेकिन यह खतरा अब भी पूरी तरह टला नहीं है। ताजा सरकारी आंकड़े बताते हैं कि भारत में एक बार फिर संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। खासकर कुछ राज्यों में एक्टिव केस की संख्या चिंता बढ़ा रही है।
8 जून 2025 की सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 6133 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में 59 मरीजों की मौत हुई है। इनमें कई मरीज ऐसे थे, जो पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। इस साल 1 जनवरी से अब तक कुल 5484 लोग ठीक हो चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही मामले कम हों, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।

यहां देखें कोविड-19 से जुड़े ताजा अपडेट्स... कोरोना के केस घटे, एक्टिव मरीज अब 366
किस राज्य में कोरोना से कितनी मौत?












Click it and Unblock the Notifications