डीके शिवकुमार ने बीजेपी को बधाई देते हुए कहा- मेरी गिरफ्तारी का मिशन पूरा हुआ
Recommended Video
नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद डीके शिवकुमार को मेडिकल जांच के लिए ईडी की टीम कड़ी सुरक्षा में आरएमएल अस्पताल लेकर गई। जहां पर डीके के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। यहां कर कि एक समर्थक ने रोते हुए अपने कपड़े तक फाड़ डाले। वहीं कांग्रेसी नेता डीके की गिरफ्तारी के विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गिरफ्तारी के बाद डीके ने ट्वीट कर कहा कि, मैं अपने बीजेपी के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा, 'मैं अपने बीजेपी के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। मेरे खिलाफ आईटी और ईडी केस राजनीतिक रूप से प्रेरित है। मैं बीजेपी की बदले की कार्रवाई का शिकार हूं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कनकपुरा के विधायक शिवकुमार पूछताछ के लिए चौथी बार मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए थे।
उन्होंने पार्टी काडर से अपील करते हुए कहा, 'मैं पार्टी काडर और समर्थकों से अपील करता हूं कि वे कतई भी निराश न हों, मैंने कुछ भी गैर-कानूनी नहीं किया है। मेरा भगवान और देश की न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मैं इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी तौर पर जीत दर्ज करूंगा। डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं एवं 'आर्थिक आपातकाल' पर पर्दा डालने की कोशिश के तहत यह करवाई की गई है।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया, उर्वरक,ऑटोमोबाइल,टेक्सटाइल व रिफाइनरी सभी बेरोजगारी की मार से जूझ रहे है। इन सबसे देश का ध्यान भटकाने के लिए आए दिन कांग्रेस के नेताओ पर झूठे व बदले की भावना से प्रेरित मुकदमे बनाए जा रहे है। डी.के शिवकुमार जी की गिरफ्तारी भी बदले की आग से धधकती हुई BJP की ऐसी ही कार्यवाही है! अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिर गई है, जीडीपी विकास दर पांच फीसदी लुढक़ गई है, हर क्षेत्र बेरोजगारी की चपेट में है।












Click it and Unblock the Notifications