भाजपा के डर से कांग्रेस ने लगाई सरदार पटेल की फोटो, सिद्धरमैय्या-शिवकुमार की बातचीत का ये Video हुआ लीक
बेंगलुरू, 24 नवंबर। देश के पहले पहले उपप्रधानमंत्री सरदा पटेल की जयंती पर भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरू हुआ विवाद एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इसकी वजह है कर्नाटक में काग्रेंस के वरिष्ठ नेता शिवकुमार का एक लीक वीडियो हैं। जिसको लेकर अब बाद भाजपा ने कांग्रेस को एक बार फिर घेरा है।

बता दें 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के दिन सरदार पटेल की भी जयंती होती है। इस वर्ष भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच सरदार पटेल को उनकी जयंती पर अपना बताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब भाजपा ने कांग्रेस को काउंटर करने के लिए एक और मुद्दा मिल गया है।
पटेल की तस्वीर नहीं लगाई गई तो बीजेपी इसकी आलोचना करेगी
दरअसल ये जो वीडियो लीक हुआ हे उसमें कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैय्या और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मीडिया से रूबरू होने से पहले आपस में बात कर रहे है। इसी बीच में सिद्धरमैय्या शिवकुमार से पूछते है कि आज सरदार पटेल की जयंती है या पुण्यतिथि? इसके साथ ही शिवकुमार कहते हैं सरदार पटेल की तस्वीर क्यों नहीं रखी जिस पर शिवकुमार ने कहा हम इस दिन कभी भी पटेल की तस्वीर नहीं रखते। फिर सिद्धरमैय्या समझाते हैं कि अगर सरदार पटेल की तस्वीर नहीं लगाई गई तो बीजेपी इसकी आलोचना करेगी और इसका फायदा उठाएगी। यानी कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस पटेल की फोटो लगाना चाहती थी। इसके बाद शिवकुमार एक कर्मचारी को सरदार पटेल की एक तस्वीर लाने का आदेश देते हैं और इसके बाद तस्वीर लगाई जाती है और उस पर मार्ल्यापण किया जाता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बीच बातचीत का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये बातचीत 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई।
गुलाम एक इतालवी से इतना डरते हैं
इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता सीटी रवि ने लिखा, "अगर किसी को संदेह था कि नेहरू वंश सरदार पटेल से कितना नफरत करता था, तो यह वीडियो इसे साफ करता है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भाजपा के डर से इंदिरा गांधी की तस्वीर के साथ सरदार पटेल की तस्वीर लगाने के लिए सहमत हैं। यह शर्म की बात है कि गुलाम एक इतालवी से इतना डरते हैं।
भाजपा इसका फायदा उठाएगी
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धारमैया इस बात को उठाते हैं कि सरदार पटेल की कोई तस्वीर नहीं है। उनका यह भी कहना है कि अगर सरदार पटेल की तस्वीर नहीं लगाई गई तो बीजेपी इसकी आलोचना करेगी और इसका फायदा उठाएगी। शिवकुमार कहते हैं, हम उस दिन कभी भी पटेल की तस्वीर नहीं रखते. हालांकि, शिवकुमार के निर्देश पर सरदार पटेल की फोटो लगाई गई हैप्रियंका चोपड़ा निक जोनस से ले रहीं तलाक! एक्ट्रेस के कमेंट से सच आया सामने
If anyone had doubt how much the Nehru Dynasty hated Sardar Patel, this video clears it.
CONgress leaders @siddaramaiah & @DKShivakumar agree to place photo of Sardar Patel along with that of Indira Gandhi fearing BJP.
It is a shame that Slaves are so much scared of an Italian. pic.twitter.com/ZiO3pUegGu
— C T Ravi 🇮🇳 ಸಿ ಟಿ ರವಿ (@CTRavi_BJP) November 24, 2021
पहले भी ये वीडियो आया था सामने
यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक कांग्रेस में कोई वीडियो फर्जीवाड़ा सामने आया है। अक्टूबर में कर्नाटक कांग्रेस के दो नेताओं को कथित तौर पर शिवकुमार को भ्रष्टाचार के आरोपों से जोड़ने वाले टेप पर पकड़ा गया था, इस बात से अनजान थे कि माइक्रोफोन चालू थे और उनकी बात सब सुनाई दे रही थी।












Click it and Unblock the Notifications