पीएम मोदी पर कांग्रेस का हमला, कहा- चीनी राष्ट्रपति के सामने क्यों भूल जाते हें डोकलाम का मुद्दा

नई दिल्ली: कांग्रेस ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने डोकलाम मुद्दे को नहीं उठाने पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो चीनी राष्ट्रपति से तो मिलते हैं लेकिन लेकिन डोकलाम के मुद्दे पर बात करना भूल जाते हैं। देश इंतजार कर रहा कि कब मोदी सरकार अपना 56 इंच का सीना दिखाएगी।

ये भी पढ़ें: इस राज्य के सर्वे में मोदी के मुकाबले राहुल PM की पहली पसंद

'डोकलाम पर बात करना भूल जाते हैं पीएम'

'डोकलाम पर बात करना भूल जाते हैं पीएम'

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति से मिलते हैं और बातचीत करते हैं, लेकिन डोकलाम पर बात करना भूल जाते हैं। यह सरकार कब चीन को आंखें दिखाएगी और आखिर कब सुरक्षा और राष्ट्र की सीमाओं से संबंधित मुद्दों को उठाने का साहस दिखाएगी? भारत के 132 करोड़ लोग ये जानना चाहते हैं। जिस तरह उत्तरी डोकलाम और दक्षिणी डोक्लम में चीनी सेना ने ताकत दिखाई है और सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास सड़क बनाई है, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने इसपर कुछ नहीं बोला।'

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार 56 इंच का सीना और चीन को आंखें दिखाने की बात करती थी, उन वादों का क्या हुआ? सीमा सुरक्षा के मामले पर ये सरकार मौन हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि चीन को आंखें दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री चीनी राष्ट्रपति के साथ झूला झूलते हैं और जब बिना एजेंडा के चीन के दौरे पर जाते हैं, डोकलाम का मुद्दा ही भूल जाते हैं, जोकि देश की सुरक्षा से जुड़ा है। वहीं, चीन बिना भारत को शामिल किए भूटान से डोकलाम के मुद्दे पर बात करता है।

ब्रिक्‍स समिट के दौरान हुई थी पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात

ब्रिक्‍स समिट के दौरान हुई थी पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्‍स समिट से अलग वार्ता की थी।' माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मसलों, ब्रिक्‍स सहयोग और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद एक ट्वीट भी किया था। इस ट्वीट में जानकारी दी गई थी, 'भारत और चीन की दोस्‍ती का भविष्‍य। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्‍स समिट से अलग वार्ता की।'

ये भी पढ़ें: PNB Scam: नीरव मोदी की अमेरिकी संपत्तियों पर पीएनबी का दावा मंजूर,समन जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+