इस राज्य के सर्वे में मोदी के मुकाबले राहुल PM की पहली पसंद
Recommended Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अभी वक्त हैं, लेकिन राजनीतिक दलों के साथ-साथ देश का भी मूड अब चुनाव के रंग में रंगने लगा है। देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ये तो फिलहाल भविष्य निर्धारित करेगा, लेकिन चुनाव से पहले ही तमिलनाडु की जनता ने अपना मूड बता दिया है। तमिलनाडु की जनता ने पोल के जरिए अपना मूड बता दिया है कि देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी पहली पसंद कौन हैं? सर्वे में जनता ने बता दिया है कि अगर तमिलनाडु में चुनाव हो तो राज्य की सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

क्या है तमिलनाडु का मूड
सर्वे के मुताबिक अगर आज लोकसभा के चुनाव हो तो तमिलनाडु की 41 प्रतिशत जनता डीएमके के पक्ष में वोट करेगी। जबकि 25 प्रतिशत तमिलनाडु की जनता ने एआईडीएमके के पक्ष में वोट डालेगी। एएमएमके के पक्ष में 8 प्रतिशत और रजनीकांत के पक्ष में मात्र 6 प्रतिशत वोट डलेंगे। वहीं कमल हसन के पक्ष में 5 प्रतिशत लोगों ने वोट डालने की बात कही, जबकि अन्य के खाते में 7 प्रतिशत वोट आएंगे।

PM की पहली पसंद कौन?
धांती टीवी और कृष इंफो मीडिया सर्वे में तमिलनाडु की जनता ने पीएम पद के लिए चौंकाने वाली बात सामने रखी है। सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के लिए पीएम मोदी से ज्यादा तमिलनाडु की जनता ने राहुल गांधी को पसंद किया है। राहुल के पक्ष में 37 प्रतिशत लोगों ने वोट किए, जबकि तमिलनाडु की मात्र 20 प्रतिशत जनता ही चाहती है कि पीएम मोदी एक बार फिर से देश की सत्ता संभालें। तमिलनाडु की 59 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को कमजोर और प्रतिरोधी माना है, जबकि मात्र 15 प्रतिशत तमिलनाडु की जनता ने उन्हें मजबूत प्रधानमंत्री माना है। 26 प्रतिशत लोगों ने सामान्य व्यक्तित्व के तौर पर उनके लिए वोटिंग की है। वहीं सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत लोग चाहते हैं पीएम के लिए नया चेहरा हो।

कौन बनेगा तमिलनाडु का किंग
सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हो तो तमिलनाडु में डीएमके नेता स्टालिन को सबसे ज्यादा लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। 51 प्रतिशत लोगों ने डीएमके नेता स्टालिन के पक्ष में वोट डाले हैं।जबकि ईपीएस के पक्ष में 17 प्रतिशत वोट डलेंगे। वहीं एआईडीएके के ओपीएस के पक्ष में 8 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है। वहीं 6 प्रतिशत लोग टीटीवी को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। 6 प्रतिशत लोगों ने रजनीकांत और 5 प्रतिशत लोगों ने कमल हसन के पत्र में वोट किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications