PNB Scam: नीरव मोदी की अमेरिकी संपत्तियों पर पीएनबी का दावा मंजूर,समन जारी
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार हो चुके हीरा कारोबारी नीरव मोदी को एक और झटका लगा है। न्यूयॉर्क की एक बैंकरप्सी कोर्ट ने अमेरिका में नीरव मोदी की संपत्ति पर पीएनबी के दावे को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी कोर्ट ने नीरव मोदी और उसके सहायकों से पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

अमेरिकी कोर्ट का ये आदेश ब्रिटेन की अदालत के उस आदेश के बाद ही आया है, जिसमें किंगफिशर के मालिक और एसबीआई समेत कई बैंकों को कर्ज लेकर फरार हो चुके विजय माल्या के खिलाफ सख्त फैसला सुनाया गया। अमेरिका के बैंकरप्सी कोर्ट के आदेश के बाद अब नीरव मोदी को कोर्ट के सामने पेश होना होगा।
अगर वो कोर्ट के सामने आता है तो उससे पीएनबी स्कैम से संबंधित सवाल किए जा सकते हैं और अगर वो कोर्ट के सामने पेश नहीं होता है तो उसके खिलाफ अमेरिकी कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने नीरव मोदी के अलावा उसके सहायकों मिहिर भंसाली, राखी भंसाली, अजय गांधी और कुनाल पटेल को भी समन जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications