राम गोपाल बोले- 'सनी लियोनी जैसी खुशी दे हर महिला', गोवा में शिकायत दर्ज

यूं तो राम गोपाल वर्मा अक्सर ही अपने अजीबो गरीब ट्वीट के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके ट्वीट से बहुत सी महिलाएं आहत हुई हैं।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को लेकर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसे लेकर ट्विटर पर विरोध शुरू हो गया। यूं तो राम गोपाल वर्मा अक्सर ही अपने अजीबो गरीब ट्वीट के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके ट्वीट से बहुत सी महिलाएं आहत हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्वीट करते हुए रामगोपाल वर्मा ने लिखा- दुनिया की हर महिला को पुरुष को उतनी खुशी देनी चाहिए, जितनी सनी लियोनी देती है।

राम गोपाल बोले- 'सनी लियोनी जैसी खुशी दे हर महिला', गोवा में शिकायत दर्ज
ये भी पढ़ें- देश मना रहा है महिला दिवस, बेंगलुरु में बढ़े रेप और दहेज के मामले

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद अब उनके खिलाफ गोवा में महिला कार्यकर्ता विशाखा महाम्बरे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसके अलावा भी ट्विटर पर कई ट्वीट किए, जिसके लिए ट्विटर पर उन्हें खूब लताड़ भी लगी है। ये कोई पहली बार नहीं है जब राम गोपाल वर्मा ने इस तरह की आपत्तीजनक बातें की हैं। रामगोपाल वर्मा की फिलहाल सरकार 3 रिलीज के लिए तैयार है जिसमें अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेई जैसे स्टार्स हैं। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। बहरहाल उनके ट्वीट पर लोगों का क्या रिएक्शन होगा ये भी देखने वाली बात होगी। ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर आइडिया का तोहफा, बिना नंबर बताए कराएं रिचार्ज

राम गोपाल बोले- 'सनी लियोनी जैसी खुशी दे हर महिला'
ram gopal verma राम गोपाल बोले- 'सनी लियोनी जैसी खुशी दे हर महिला'
twitter राम गोपाल बोले- 'सनी लियोनी जैसी खुशी दे हर महिला'
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+