महिला दिवस पर आइडिया का तोहफा, बिना नंबर बताए कराएं रिचार्ज
इस फीचर को कंपनी ने प्राइवेट रिचार्ज नाम दिया है, जिसके तहत आइडिया के ग्राहक बिना अपना नंबर बताए ही रिचार्ज करा सकेंगे। ऐसा ही ऑफर वोडाफोन पिछले महीने ही शुरू कर चुकी है।
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टेलिकॉम कंपनी आइडिया ने देश भर की महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। इसके तहत अब महिलाएं बिना अपना नंबर बताए ही रिचार्ज करवा सकेंगी। इस फीचर को कंपनी ने प्राइवेट रिचार्ज नाम दिया है। इस फीचर के तहत आइडिया के ग्राहक बिना अपना नंबर बताए ही रिचार्ज करा सकेंगे। आपको बता दें कि ऐसा ही ऑफर वोडाफोन पिछले महीने ही शुरू कर चुकी है, जिसके तहत बिना अपना नंबर बताए ही आप रिचार्ज करा सकेंगे।

इस सेवा के लिए कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आइडिया के ग्राहक को Code लिखकर 55515 पर भेजना होगा। इसके कुछ ही देर बाद आपके पास एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। इस वन टाइम पासवर्ड को मोबाइल रिचार्ज करने के लिए दुकान वाले को बताना होगा, जिससे आपका मोबाइल रिचार्ज हो जाएगा। इसका फायदा प्रीपेड उपभोक्ता रिचार्ज के लिए और पोस्टपेड उपभोक्ता बिल के भुगतान के लिए कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- नोटबंदी से पेटीएम के मालिक बने अरबपति, मुकेश अंबानी फिर भी हैं देश के सबसे अमीर शख्स
हाल ही में कुछ खबरें आई थीं कि उत्तर प्रदेश में कई दुकानदार 50-500 रुपए में लड़कियों के नंबर बेच रहे हैं। इसके बाद शिकायत दर्ज हुई और कुछ लोग गिरफ्तार भी किए गए। पता चला कि उन दुकानदारों के पास लड़कियों के नंबर तब गए, जब वह अपना फोन रिचार्ज कराने के लिए किसी दुकान पर गई थीं। ऐसे में फोन रिचार्ज कराना भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खतरा बन गया। इन्हीं से बचने के लिए पहले वोडाफोन और अब आइडिया ने खासकर महिलाओं के लिए यह सेवा शुरू की है। ये भी पढ़ें- जबरन वसूली के जरिये किया जा रहा डिजिटल ट्रांजेक्शन को मजबूर?












Click it and Unblock the Notifications